जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जुगसलाई थाना पुलिस ने आरपीएफ टाटानगर के सहयोग से घोड़ा चौक के पास कार्रवाई करते हुए 17.274 किलो गांजा के साथ 22 वर्षीय युवक मनीष यादव को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर विशेष टीम ने बैग और सूटकेस लेकर जा रहे युवक को पकड़ा। तलाशी में सूटकेस से 14 और बैग से तीन पैकेट, कुल 17.274 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा गांव का निवासी है। उसके पास से आईफोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गांजा की खेप के स्रोत और गंतव्य की जांच शुरू कर दी है।

