Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 28 जून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा रविवार को हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दवी साम्राज्य स्थापना दिवस के रूप में स्मरण करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर कार्यवाह रविन्द्र जी के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि महेश अग्रवाल, विभाग संघचालक इंद्र अग्रवाल तथा भास्कर जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद भारत माता एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

    मुख्य अतिथि महेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में समाज की एकता, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

    विभाग संघचालक इंद्र अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले लगभग सौ वर्षों से हिन्दू धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण तथा राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के अंत में आरएसएस जमशेदपुर महानगर इकाई ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल
    Next Article चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    Related Posts

    48 घंटे बाद भी खदान में डूबी महिला का नहीं मिला सुराग, आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया सड़क जाम

    August 13, 2026

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    August 13, 2026

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    48 घंटे बाद भी खदान में डूबी महिला का नहीं मिला सुराग, आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया सड़क जाम

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    छात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

    अंततः सब्र टूट ही गया… नगर निगम के खिलाफ पार्षद नीतू शर्मा का मोर्चा

    रेम्बा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर लदे हाइवा में पीछे से टकराया खाली हाइवा

    बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

    एमपी : प्रदेश में 24 घंटे मॉल-दुकानें खुलने का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी श्रम शक्ति संहिता को मंजूरी

    यूएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा, 11 बेगुनाह लोगों की हुई थी मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.