Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित डोबो पार्किंग के समीप रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में वाहन सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो (JH05DH 5451) में चार से पांच युवक सवार थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में सवार कुछ युवक नशे की हालत में थे. तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्कॉर्पियो की टक्कर किसी अन्य वाहन से हुई या किसी अन्य वस्तु से. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त दो युवक घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव
    Next Article बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Related Posts

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    September 29, 2026

    मतदाता सूची को लेकर झामुमो ने जताई आपत्ति, डीसी को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र

    September 29, 2026

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    मतदाता सूची को लेकर झामुमो ने जताई आपत्ति, डीसी को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    गम्हरिया में बिजली उपभोक्ताओं को अधिकारों की जानकारी

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.