Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रकाशपर्व पर 27 दिसंबर को साकची में निकलेगी अलौकिक शोभा यात्रा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रकाशपर्व पर 27 दिसंबर को साकची में निकलेगी अलौकिक शोभा यात्रा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशपर्व पर 27 दिसंबर को साकची में निकलेगी अलौकिक शोभा यात्रा

    साकची गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाशोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू: निशान सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची ने दसवें गुरु, दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाशोत्सव को समर्पित भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित कर दी है। सोमवार को गुरुद्वारा प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में हुई कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 27 दिसंबर को गुरु महाराज के प्रकाशोत्सव पर साकची के निर्धारित मार्ग से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

    प्रधान निशान सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव से पहले 23 से 25 दिसंबर तक तीन दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त 25 दिसंबर को अखंड पाठ आरंभ होंगे जिनकी समाप्ति प्रकाशपर्व के दिन 27 दिसंबर को की जाएगी। उसी दिन गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार भी सजेगा जहाँ संगत गुरु महाराज की बाणी का रसपान करेगी।

    परमजीत सिंह काले ने बताया कि शोभायात्रा साकची गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर कालीमाटी रोड, बसंत टॉकीज गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर, काशीडीह मोड़ गोलचक्कर होते हुए आर डी टाटा गोलचक्कर से पुनः साकची गुरुद्वारा लौटेगी। इस शोभायात्रा में जुगो जुगो अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी भी संगत के दर्शन हेतु भ्रमण करेगी।

    शोभायात्रा में स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब जत्था की बीबियाँ, नौजवान सभा और गुरु रूप साध संगत विशेष रूप से अगुवाई करेंगी। जिसमे गुरु नानक उच्च और मध्य विद्यालय तथा मॉर्डन इंग्लिश स्कूल के बच्चे भी शामिल होंगे। हरजीत सिंह मोनू ने संगत से अपील की कि प्रकाशोत्सव की पावन बेला पर गुरु चरणों में अरदास बेनती में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा, यह अवसर अलौकिक है, हर घर में प्रकाश बरसेगा बस संगत पूरे प्रेम और श्रद्धा से हाजिरी लगाए।

    सुखविंदर सिंह निक्कू ने बताया कि प्रकाशोत्सव के पावन मौके पर गुरु का अटूट लंगर संगत को समर्पित भाव से वितरित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को लंगर और कड़ाह प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य सभी को प्राप्त हो सके।

    बैठक में प्रधान सरदार निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, परमजीत सिंह काले, जगमिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतबीर सिंह गोल्डू, हरजीत सिंह मोनू, अजायब सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, श्याम सिंह, बलबीर सिंह धंजल, सुखदेव सिंह, दलजीत सिंह, जसपाल सिंह जस्से, मनोहर सिंह मित्ये, राजिंदर सिंह, बलदेव सिंह बब्बू और जयमल सिंह उपस्थित रहे।

    अंत में प्रधान निशान सिंह ने क्षेत्र की समस्त सिख संगत एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि गुरु महाराज के प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा और कीर्तन दरबार में हाजिरी भरकर गुरु घर की खुशियाँ और आशीर्वाद प्राप्त करें।

    प्रकाशपर्व पर 27 दिसंबर को साकची में निकलेगी अलौकिक शोभा यात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा पावर मजदूर यूनियन ने उप श्रमायुक्त को सौंपा 8 सूत्री मांग पत्र
    Next Article जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.