Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडियन फार्मेसी एक्ट-1948 के आधार पर स्पष्ट नियम बनाने की सरकार को नसीहत
    झारखंड

    इंडियन फार्मेसी एक्ट-1948 के आधार पर स्पष्ट नियम बनाने की सरकार को नसीहत

    nizamBy nizamSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंडियन फार्मेसी एक्ट-1948 के आधार पर स्पष्ट नियम बनाने की सरकार को नसीहत

    *मेन हेड……….*
    नियमावली नहीं, इसलिए बेलगाम है झारखंड का फार्मेसी सेक्टर : सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची/जमशेदपुर
    झारखंड के फार्मेसी सेक्टर की मौजूदा व्यवस्था पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में फार्मेसी को लेकर स्पष्ट नियमावली नहीं होने के कारण पूरा फार्मेसी सेक्टर बेलगाम हो गया है। सरकार को इंडियन फार्मेसी एक्ट, 1948 को ध्यान में रखते हुए राज्य की अपनी स्पष्ट नियमावली बनानी चाहिए और उसी के आधार पर पूरे राज्य में फार्मेसी सेक्टर का संचालन सुनिश्चित करना चाहिए।
    रांची कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि जिस सरकार के नियम अस्पष्ट होते हैं, उस व्यवस्था में तेज दिमाग वाले लोग नियमों की खामियां खोजकर उसका गलत फायदा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि फार्मेसी सेक्टर जिन उद्देश्यों के लिए बनाया गया है, वे आज तक पूरी तरह हासिल नहीं हो पा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि फार्मेसी सेक्टर में चंद बड़े लोग फार्मासिस्टों को अपने हिसाब से चलाते हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को भी कई बार कोई फैसला लेने में परेशानी महसूस होती है।
    फार्मेसी सेक्टर को जनोपयोगी बनाने पर जोर देते हुए सरयू राय ने कहा कि आज के दौर में बीमारियां बढ़ी हैं। ऐसे में बाजार में सस्ती दवाओं का प्रचलन बढ़ाना जरूरी है। सरकार भी चिकित्सकों से सस्ती दवाएं लिखने की बात कहती है, लेकिन चिकित्सक महंगी दवाएं प्रेस्क्राइब करते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि सस्ती दवाएं लिखी जाएं, ताकि आम आदमी उन्हें खरीद सके। ऐसा होने से ही फार्मा सेक्टर भी आगे बढ़ सकेगा।
    सरयू राय ने फार्मेसी सेक्टर में योग्य लोगों को आगे लाने की जरूरत बताई। उन्होंने फार्मेसी कौंसिल में योग्य लोगों की नियुक्ति नहीं होने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि जब फार्मेसी कौंसिल में रजिस्ट्रार जैसे पदों पर अपने चहेतों को नियुक्त किया जाएगा तो इस सेक्टर का भला कैसे होगा? उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में योग्यता को कोई तरजीह नहीं दी जाती।
    फार्मेसी कॉलेजों की संख्या बढ़ने पर भी सरयू राय ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में फार्मेसी कॉलेज मशरूम की तरह खुल गए हैं। बहुतेरे कॉलेज ऐसे हैं, जो कॉलेज होने की अर्हता नहीं रखते, फिर भी चल रहे हैं। ऐसे कॉलेजों से पढ़कर निकलने वाले बच्चे आगे क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों को देखकर सवाल उठना स्वाभाविक है। इससे कॉलेज की बदनामी तो होगी ही, साथ ही पूरे फार्मेसी सेक्टर पर भी सवाल उठेंगे।
    सरयू राय ने कहा कि फार्मा सेक्टर में अच्छे और योग्य लोगों को आना चाहिए। अच्छे लोग आएंगे तो फार्मा सेक्टर नई ऊंचाइयों को छू सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए जरूरी है कि व्यवस्था पारदर्शी हो, योग्य लोगों को जिम्मेदारी मिले और फार्मेसी सेक्टर के संचालन के लिए स्पष्ट नियमावली हो।
    उन्होंने कहा कि राज्य की फार्मेसी कौंसिल और फार्मेसी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तेज दिमाग वाले लोग कानूनों में कुछ छिद्र खोज लेते हैं और फिर उसका बेजा इस्तेमाल करते हैं। इससे व्यवस्था प्रभावित होती है और राज्य की बदनामी होती है।
    कार्यक्रम में रांची कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार, झारखंड के पूर्व गृह सचिव एन.एन. पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
    Next Article तेजस कार्यशाला में नवाचार व उद्यमिता पर जोर

    Related Posts

    साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, सड़क पर हंगामे से यातायात प्रभावित

    September 25, 2026

    पोटका के बच्चों की ‘महुआ ज़ीन’ अब कोलकाता के ClimateEd Summit में

    September 25, 2026

    त्योहारों से पहले खाने के तेल पर राहत की उम्मीद, घटा आयात शुल्क

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, सड़क पर हंगामे से यातायात प्रभावित

    पोटका के बच्चों की ‘महुआ ज़ीन’ अब कोलकाता के ClimateEd Summit में

    त्योहारों से पहले खाने के तेल पर राहत की उम्मीद, घटा आयात शुल्क

    विधायक दशरथ गागराई की बड़ी बुआ का निधन

    सीनी अंडरपास में जलजमाव से रास्ता बंद

    बरमसिया में खटिया पर बीमार को ले जाने का वीडियो वायरल, बदहाल सड़क व्यवस्था पर सवाल

    तेजस कार्यशाला में नवाचार व उद्यमिता पर जोर

    इंडियन फार्मेसी एक्ट-1948 के आधार पर स्पष्ट नियम बनाने की सरकार को नसीहत

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    पॉलीहाउस सब्सिडी में कटौती के खिलाफ 10 राज्यों के किसानों का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.