तेजस कार्यशाला में नवाचार व उद्यमिता पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा। समाहरणालय सभाकक्ष में जिला उद्योग केंद्र की ओर से तेजस कार्यशाला आयोजित की गई। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि चतरा में स्थानीय संसाधनों, वनोपज, पारंपरिक हुनर और युवाओं की प्रतिभा के आधार पर उद्यमिता की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। कार्यशाला में स्टार्टअप, उद्यम स्थापना, नवाचार और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महाप्रबंधक शंभू शरण बैठा ने झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी-2023 के तहत मिलने वाली सुविधाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने और युवाओं को नए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

