Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय व प्रशासन मिलकर निभाएं जिम्मेदारी
    झारखंड

    बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय व प्रशासन मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

    nizamBy nizamSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय व प्रशासन मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

     

     

    युवा संस्था की जिला स्तरीय कार्यशाला में समन्वय, जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) की ओर से होटल बुलेवार्ड, बिष्टुपुर में “बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय एवं जिला हितधारकों की भूमिका, समन्वय एवं जवाबदेही” विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें बाल विवाह रोकथाम के लिए पंचायत, प्रशासन, पुलिस, विद्यालय, मीडिया और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

    कार्यशाला में साइबर थाना के अमित अभिषेक, वन स्टॉप सेंटर की नीतू कुमारी, वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता, विकास श्रीवास्तव, डालसा से प्रीति मुर्मू, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा संस्था के बोर्ड सदस्य और किशोरी लीडर शामिल हुए। संचालन अंजना देवगम ने किया।

    युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कहा कि बाल विवाह केवल कानूनी नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा गंभीर सामाजिक मुद्दा है। उन्होंने पंचायत, ग्राम सभा, परिवार, प्रशासन, पुलिस, विद्यालय और मीडिया की सामूहिक भूमिका पर जोर दिया।

    साइबर थाना के अमित अभिषेक ने बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए समय रहते पुलिस व संबंधित विभागों को सूचना देने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी।

    वन स्टॉप सेंटर की नीतू कुमारी ने कहा कि बाल विवाह गांवों के साथ-साथ शहरों में भी हो रहे हैं और लोगों को कानून व सहायता सेवाओं की जानकारी देने के लिए लगातार जागरूकता जरूरी है। वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सामाजिक सोच में बदलाव के लिए सकारात्मक पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर जोर दिया।

    विकास श्रीवास्तव ने कहा कि बाल विवाह के मामलों में केवल बच्चों को संस्थागत व्यवस्था तक पहुंचाना पर्याप्त नहीं, बल्कि परिवार की काउंसलिंग और निरंतर सहयोग भी जरूरी है। महिला कल्याण समिति की सचिव अंजली बोस ने महिलाओं और लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया।

    युवा की अध्यक्ष ऊषा सबीना देवगम ने बच्चों की इच्छा, सुरक्षा और शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। खुले सत्र में ग्राम सभा, बाल सभा और महिला सभा में बाल विवाह रोकथाम को नियमित एजेंडा बनाने तथा आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि और किशोरी समूहों को सक्रिय करने के सुझाव दिए गए।

    कार्यशाला को सफल बनाने में चन्द्रकला, रीला, आबंती, चाँदमनी, किरण, कापरा, हेमंती एवं सिकन्दर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article63 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार, विदेश में नौकरी का झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश
    Next Article अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    भाजपा की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी, 5 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा

    October 27, 2026

    नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, स्वर्णरेखा में विसर्जित हुई प्रतिमा

    October 27, 2026

    चौका में आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का घेराव

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Betway Casino Review: How Quick-Hit Players Actually Use the Platform

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना

    अखिलेश यादव का सियासी साइबर अलर्ट, बोले- ‘प्री-पेड पार्टियों’ और दूसरे के इशारे पर चलने वाले नेताओं

    यूपी का सियासी चक्रव्यूह: शाह की बिसात, विपक्ष की ‘सेटिंग’ और सत्ता का खेल!

    महत्वपूर्ण ये नहीं कि रावण कितना बड़ा विद्वान था।

    नशा माफियाओं पर शिकंजा: नशा मुक्त भारत @ 2029 की निर्णायक जंग

    भाजपा की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी, 5 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा

    निगरानी टीम ने रंगे हाथों घुस लेते DSP को दबोचा।

    भारत को भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों को अपनाना चाहिए: मोदी

    नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, स्वर्णरेखा में विसर्जित हुई प्रतिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.