विधानसभाध्यक्ष ने सोमेश सोरेन को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
राष्ट्र संवाद सं
रांची: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत के बाद झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने सोमेश सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ये शपथ समारोह विधानसभा में आयोजित किया गया। महतो की अध्यक्षता में यह ऐतिहासिक लम्हा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। सोरेन की उपचुनाव में मिली जीत ने क्षेत्र में राजनीतिक ऊर्जा और जनता की भरोसे को दर्शाया है।सोमेस ने कहा नई जिम्मेदारी के साथ अब विधायी कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए तैयार हैं और गर्व से जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का संकल्प रखते हैं।

