Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेम विवाह कर जामताड़ा पहुंचे युवक-युवती को बिहार पुलिस ने समझा-बुझाकर ले गयी साथ , शनिवार को कोर्ट में होगी पेशी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड बिहार

    प्रेम विवाह कर जामताड़ा पहुंचे युवक-युवती को बिहार पुलिस ने समझा-बुझाकर ले गयी साथ , शनिवार को कोर्ट में होगी पेशी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेम विवाह कर जामताड़ा पहुंचे युवक-युवती को बिहार पुलिस ने समझा-बुझाकर ले गयी साथ , शनिवार को कोर्ट में होगी पेशी

    जामताड़ा।
    शुक्रवार रात जामताड़ा में उस समय हलचल मच गई जब बिहार के अमरपुर थाना की पुलिस प्रेम विवाह कर यहां शरण लिए युवक अजय कुमार दास और युवती गुलशन कुमारी को समझा-बुझाकर अपने साथ लेकर गई। दोनों ने हाल ही में आसनसोल के एक मंदिर में विवाह किया था और जामताड़ा में रहकर मीडिया के माध्यम से अपने प्रेम संबंध और परिवार से मिल रही धमकियों की जानकारी साझा की थी।

    बताया गया कि शुक्रवार रात कुछ स्थानीय लोग इन दोनों को लेकर जामताड़ा थाना पहुंचे थे। इसके बाद अमरपुर थाना (बिहार) की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस दल में एक महिला कांस्टेबल भी मौजूद थीं। पुलिस ने किसी तरह की ज़बरदस्ती नहीं की, बल्कि पूरी संवेदनशीलता के साथ दोनों से बात की और समझाया कि यदि आप दोनों बालिग हैं और विवाह करना चाहते हैं, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट से विवाह को मान्यता दिलाई जा सकती है।

    पुलिस ने दोनों से कहा कि शनिवार सुबह कोर्ट में पेशी होगी और उसके बाद जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, उसी के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान युवक के पिता और एक जानकार जीबी (ग्राम प्रहरी) भी मौजूद थे, जिन्होंने अजय को समझाकर कहा कि कोर्ट से जो भी फैसला होगा, वह सबको मान्य होगा।

    गुलशन कुमारी पहले ही मीडिया को बता चुकी हैं कि वे दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें शांति से जीवन जीने नहीं दिया गया, तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं।

    इस पूरे मामले में बिहार पुलिस की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने बिना कोई दबाव डाले, मामले को समझदारी और संवेदनशीलता से संभाला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में मंत्री हफीजुल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
    Next Article जामताड़ा प्रखंड सभागार में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जन वितरण विक्रेता एवं महिला एसएचजी दुकानदारों के साथ बैठक की गई

    Related Posts

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    August 31, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    August 31, 2026

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित

    ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा

    JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति

    दलमा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के पोस्टर जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.