Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करमाटांड में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी, तीन गिरफ्तार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    करमाटांड में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी, तीन गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करमाटांड में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी, तीन गिरफ्तार

    जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक चंद्र मणि भारती के नेतृत्व में बिहारी मरांडी, बिनोद सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने करमाटांड वस्ती स्थित राहिल अंसारी के घर के समीप मैदान में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राहेल अंसारी, फैय्याज अंसारी और साकीब अंसारी के रूप में हुई है, जो सभी करमाटांड वस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में साइबर अपराध में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें 11 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, एक टैब, तीन एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड, 50,000 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और एक चारपहिया वाहन शामिल हैं।

    ऐसे करते थे ठगी

    गिरफ्तार अपराधी खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वे क्रेडिट/डेबिट कार्ड अपडेट करने या बंद होने का झांसा देकर लोगों के मोबाइल में AnyDesk और Rust Desk जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाते थे। इसके जरिए वे गोपनीय जानकारी प्राप्त कर बैंक खातों से पैसे उड़ाने का काम करते थे।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    इन साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इनका मुख्य कार्यक्षेत्र आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा और ऐसे गिरोहों को जड़ से खत्म करने की दिशा में कठोर कदम उठाए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा: मां को रास्ते से हटाने की साजिश, दो बेटों ने बेरहमी से की मारपीट
    Next Article मोहरदा जलापूर्ति योजना पर विधायक पूर्णिमा साहू के सवालों और सुझावों का सरकार ने दिया जवाब

    Related Posts

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.