Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *चोरी के लोहा कारोबार का ठिकाना बने अवैध स्क्रैप टाल! जांच की मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    *चोरी के लोहा कारोबार का ठिकाना बने अवैध स्क्रैप टाल! जांच की मांग

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2026Updated:November 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *चोरी के लोहा कारोबार का ठिकाना बने अवैध स्क्रैप टाल! जांच की मांग

     

    *भाजयुमो ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, पोटका और कौवाली क्षेत्र के छह स्थानों पर कबाड़ कारोबार संचालित होने का लगाया आरोप*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    पोटका और कौवाली थाना क्षेत्रों में कथित रूप से चल रहे अवैध स्क्रैप टालों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई है। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री गणेश सरदार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इन कारोबारों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

     

    ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दोनों थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर लंबे समय से स्क्रैप का कारोबार संचालित हो रहा है। पोटका थाना क्षेत्र में पावरू पहाड़ के समीप बाबूलाल जायसवाल, पावरू मध्य विद्यालय के पास, तुड़ी में सोनू जायसवाल तथा हाता-चाईबासा रोड पर सनातन महाकुड़ के यहां स्क्रैप कारोबार चलने की शिकायत की गई है। वहीं कौवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर आजाद बस्ती में बाला उद्दीन और कमल तालाब के किनारे विजय सोनकर के यहां भी स्क्रैप टाल संचालित होने का उल्लेख किया गया है।

     

    प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि इन टालों में चोरी का लोहा काटकर खरीदा और बेचा जाता है। ज्ञापन में हाल के दिनों में हाता और हल्दीपोखर में हुई चोरी की घटनाओं का भी हवाला दिया गया है।

     

    गणेश सरदार ने उपायुक्त से मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित करने और संबंधित स्थलों की जांच कराने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष सनत सी और प्रकाश सरदार शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभापति सुरेश पासवान ने सरायकेला परिसदन में की जिला स्तरीय समीक्षा
    Next Article *प्रेम विवाह के तीन साल बाद आदित्यपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

    Related Posts

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    November 4, 2026

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    November 4, 2026

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    पुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग

    संथाली को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग राज्यपाल तक पहुंची

    कालिया दमन अहंकार के नाश का प्रतीक : आलोक कृष्ण शास्त्री

    *प्रेम विवाह के तीन साल बाद आदित्यपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

    *चोरी के लोहा कारोबार का ठिकाना बने अवैध स्क्रैप टाल! जांच की मांग

    सभापति सुरेश पासवान ने सरायकेला परिसदन में की जिला स्तरीय समीक्षा

    जर्जर पुलिया से हादसे का खतरा, सड़क पर बह रहा खेत का पानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.