Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहरदा जलापूर्ति योजना पर विधायक पूर्णिमा साहू के सवालों और सुझावों का सरकार ने दिया जवाब
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    मोहरदा जलापूर्ति योजना पर विधायक पूर्णिमा साहू के सवालों और सुझावों का सरकार ने दिया जवाब

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोहरदा जलापूर्ति योजना पर विधायक पूर्णिमा साहू के सवालों और सुझावों का सरकार ने दिया जवाब

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- मोहरदा से नही होगी दूषित जलापूर्ति
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में मोहरदा से दूषित जलापूर्ति के मामले में सरकार ने कहा कि स्वच्छ जलापूर्ति को लेकर समाधान की प्रक्रिया चल रही है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने इस संबंध में सरकार से सवाल किया था। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि फिल्टर प्लांट को ज्यादा गहराई में लगाने से दूषित जल की समस्या से निजात पायी जा सकती है। इसके जवाब में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कहा गया कि मोहरदा जलापूर्ति योजना से संबंधित डी०पी०आर० पर मुख्य अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, आदित्यपुर के द्वारा निर्माण कराया गया है। मोहरदा जलापूर्ति योजना का संचालन एवं रख-रखाव टाटा स्टील लिमिटेड की अनुषंगी इकाई टाटा स्टील युआईएसल (पूर्व में जुस्को) द्वारा पीपीपी मोड पर कराया जा रहा है। इंटेकवेल की गहराई को लेकर गत दिनांक 12 मार्च, 25 को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के अध्यक्षता में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं टाटा स्टील युआईएसल के बीच बैठक हुई है। बैठक में तकनीकी पहलुओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ, जिसमें उक्त समस्या के यथाशीघ्र समाधान करने का निर्णय लिया गया है।

    गौरतलब है कि विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा से स्वच्छ जलापूर्ति के संबंध में उपायुक्त के साथ बैठक कर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया था। विधायक पूर्णिमा साहू ने हर्ष जताते हुए कि इस निर्णय के लागू होने के साथ ही जल्द लोगों को स्वच्छ जल मिलेगा।

    इसके साथ ही, विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर-रांची मार्ग पर स्थित कांची नदी पर बड़ा पुल बनाने के संबंध में भी सरकार से सवाल किया। इस सवाल पर सरकार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कांची नदी पर नया पुल बनाया जा रहा है। पथ के चौड़ीकरण के दौरान कांची नदी पर पूर्व से निर्मित पुल के बायें और नये पुल का निर्माण कार्य कराया गया है। वर्तमान में पूर्व से निर्मित पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क सुरक्षा को दृष्टिकोण से यातायात आवागमन को स्थगित किया गया है एवं नवनिर्मित पुल के माध्यम से आवागमन संचालित है। उक्त क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नये पुल निर्माण हेतु निविदा का निष्पादन करते हुए एकरारनामा संपादित कर लिया गया है। वर्तमान में मिट्टी अन्वेषण का कार्य प्रगति पर है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि इस पुल के निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में और सुविधा होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरमाटांड में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी, तीन गिरफ्तार
    Next Article रमज़ान महीने का आखिरी जुम्मा की अदा

    Related Posts

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    November 4, 2026

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    November 4, 2026

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    पुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग

    संथाली को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग राज्यपाल तक पहुंची

    कालिया दमन अहंकार के नाश का प्रतीक : आलोक कृष्ण शास्त्री

    *प्रेम विवाह के तीन साल बाद आदित्यपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

    *चोरी के लोहा कारोबार का ठिकाना बने अवैध स्क्रैप टाल! जांच की मांग

    सभापति सुरेश पासवान ने सरायकेला परिसदन में की जिला स्तरीय समीक्षा

    जर्जर पुलिया से हादसे का खतरा, सड़क पर बह रहा खेत का पानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.