Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैठक में बोले उपायुक्त – कारा में संसीमित बंदियों को गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराएं, साथ ही उनके मूलभूत सुविधाओं का भी रखें ख्याल
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बैठक में बोले उपायुक्त – कारा में संसीमित बंदियों को गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराएं, साथ ही उनके मूलभूत सुविधाओं का भी रखें ख्याल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    कारा सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, कई बिंदुओं पर दिए अहम निर्देश

    बैठक में बोले उपायुक्त – कारा में संसीमित बंदियों को गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराएं, साथ ही उनके मूलभूत सुविधाओं का भी रखें ख्याल

    कारा सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की कोताही ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें

    कारा में संसीमित बंदियों के लिए नियमित चिकित्सक एवं एक नर्स की प्रतिनियुक्ति करने का मिला निर्देश

    आज दिनांक 07.06.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों/बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों/बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने प्रभारी कारा अधीक्षक से कारा के सुरक्षा सहित भोजन, पानी, शौचालय एवं साफ सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई एवं निर्देश देते हुए कहा कि कारा में संसिमित कैदियों/बंदियों को जेल मैनुअल का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें। कैदियों/ बंदियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं बिना किसी प्रकार की कोताही बरतें उपलब्ध कराएं।

    उन्होंने कहा कि कारा में संसीमित बंदियों के नियमित इलाज के लिए 24×7 चिकित्सक तैनात करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। वहीं जेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि संसिमित महिला बंदियों के इलाज हेतु पूर्व से प्रतिनियुक्त महिला नर्स के सेवानिवृत होने के कारण नर्स के प्रति नियुक्ति की आवश्यकता है, जिसके आलोक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया।

    वहीं बताया गया कि कारा में उपायुक्त के निदेशानुसार संसीमित महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों के लिए 02 पालना की व्यवस्था करा दी गई है।

    इसके अलावा कारा में संसिमित बंदियों के अचानक स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में तत्काल बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए सदर अस्पताल में एक कैदी वार्ड आरक्षित करने के अनुरोध पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को अविलंब कैदी वार्ड के रूप में चिन्हित करने का निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने कारा में वॉच टावर 01 के रिक्त पोस्ट पर संचालन के लिए 1/4 का सशस्त्र पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उन्होंने बैठक के कार्यरत कर्मियों एवं कारा सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं, पुलिसबल, कक्षपाल, कारा में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, जैमर, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलत सहित सभी जरूरी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए अहम दिशा निर्देश दिया।

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी(भा.पु.से.), अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, प्रभारी कारा अधीक्षक श्री सत्येन्द्र चौधरी, कारापाल श्री प्रियरंजन सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट एवं ओवर स्पीडिंग आदि के विरुद्ध वाहन जांच अभियान में तेजी लाएं – उपायुक्त
    Next Article समिति द्वारा 01 वादों के पीड़ित वादी/वादिनी को मुआवजा राशि भुगतान की दी गई स्वीकृति

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.