Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट एवं ओवर स्पीडिंग आदि के विरुद्ध वाहन जांच अभियान में तेजी लाएं – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट एवं ओवर स्पीडिंग आदि के विरुद्ध वाहन जांच अभियान में तेजी लाएं – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 7, 2023Updated:June 7, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट एवं ओवर स्पीडिंग आदि के विरुद्ध वाहन जांच अभियान में तेजी लाएं – उपायुक्त

    “नो हेलमेट नो पेट्रोल” का कड़ाई से अनुपालन की जांच हेतु उपायुक्त ने जिले के 17 पेट्रोल पंपों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का जांच करने एवं जुर्माना लगाने का दिया निर्देश

    सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार चलाएं अवेयरनेस कार्यक्रम*

    कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डंपरों को जांच कर सीज करने का निर्देश

    आज दिनांक 07.06.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    *नियमित जांच अभियान चलाएं*

    बैठक में समीक्षा के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने में शिथिलता बरतने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को जिले के 17 पेट्रोल पंपों का सीसीटीवी फुटेज जांच करने एवं जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। वहीं प्रमुख सड़कों पर नियमित तौर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के साथ ही प्रतिदिन अनिवार्य रूप वाहन जांच कर हेलमेट, ओवर स्पीड, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट नहीं लगाने तथा मद्यपान कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों से एमवी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में वसूली की गई है तथा सभी थानों में जांच कर कुल 115 दोपहिया/चारपहिया वाहन चालकों से दंड राशि कुल 3 लाख 55 हजार रुपए वसूल की गई।
    उपायुक्त द्वारा जांच को तेज करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बिना हेलमेट एवं ओवर स्पीडिंग वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने एवं जरूरत पड़ने पर लाइसेंस को निलंबित करें।

    *एक्सीडेंटल जोन को चिन्हित करते हुए साइनेज लगाएं*

    उपायुक्त ने कहा कि जिले में सड़क हादसे को कम करने के लिए जरूरी एहतियाती मानकों को सुनिश्चित करें।

    उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण व उसके रखरखाव के लिए जिम्मेवार अभियंत्रण सेल को सख्ती के साथ एक्सीडेंटल जोन के लिए चिन्हित कर साइन एंड साइनेज लगाने के निर्देश दिये और तीखे मोड़ के समीपस्थ झाड़ी हटाने, सड़कों में व्हाइट मार्किग करने के साथ जेब्रा क्रांसिग वाले स्थानों पर कैट साइनेज व डेलीनेटर लगाने को लेकर निर्देश दिया। बताया गया की विभिन्न स्थलों पर रंबल स्ट्रिप बनाया गया है।

    उपायुक्त द्वारा कुंडहित महेशमुंडा (नाला) मार्ग में पथ प्रमंडल जामताड़ा द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के आलोक में 11 स्थानों पर साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया।

    वहीं बैठक के दौरान ईसीएल चितरा प्रबंधन अंतर्गत परिवहन में लगे सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टैप, हेड एंड रियर लाइट, फिटनेस, विजिबिलिटी के साथ प्रदर्शित होने वाले नंबर प्लेट, व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस आदि के जांच की समीक्षा की। वहीं कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने के लिए मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में बताया गया कि इस माह संयुक्त रूप से 22 वाहनों पर कार्रवाई किया गया है। जुर्माने भरने से संबंधित कार्रवाई के लिए फॉलो अप करने का निर्देश दिया।

    वहीं इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित को गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता हेतु पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभागीय निर्देश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं एंबुलेंस सेवा के तहत सरकारी एवं निजी एम्बुलेंस चालकों एवं दुर्घटना के क्रम में क्विक रिस्पॉन्स हेतु निर्देश दिया गया।

    *हिट एंड रन से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र करें निष्पादन*

    उपायुक्त ने बैठक में इसकी समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में हिट एंड रन से जुड़े 04 मामले लंबित मामले हैं जिसमें से 2 मामले में अग्रेतर कार्रवाई अंतिम प्रक्रिया में है, जबकि 02 मामले को अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा गया है।

    *आईआरएडी से संबंधित डेटाबेस को ससमय पोर्टल में करें अपलोड*

    उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को सीएचसी से समन्वय स्थापित कर समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा.पु.से.), अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, महाप्रबंधक एसपी माइंस चितरा, मोटरयान निरीक्षक श्री संजय हांसदा, सचिव, चेम्बर ऑफ कामर्स श्री संजय अग्रवाल, सहित सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो ” अभियान के चौथे चरण की शुरुआत, निदेशक डीआरडीए ने जागरूकता रथ को दिखाया हरी झंडी
    Next Article बैठक में बोले उपायुक्त – कारा में संसीमित बंदियों को गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराएं, साथ ही उनके मूलभूत सुविधाओं का भी रखें ख्याल

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.