Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुकंपा पर नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी का लाभ सहित सेवा संपुष्टि से जुड़े कई निर्णयों को सर्वसम्मति से दी गई स्वीकृति
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अनुकंपा पर नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी का लाभ सहित सेवा संपुष्टि से जुड़े कई निर्णयों को सर्वसम्मति से दी गई स्वीकृति

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला स्थापना/ अनुकंपा समिति एवं सामान्य शाखा का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    अनुकंपा पर नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी का लाभ सहित सेवा संपुष्टि से जुड़े कई निर्णयों को सर्वसम्मति से दी गई स्वीकृति

    आज दिनांक 13.02.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला स्थापना/ अनुकंपा समिति एवं जिला सामान्य शाखा की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।

    बैठक में जिला अनुकंपा चयन समिति के द्वारा अनुकंपा पर नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी, उत्क्रमित वेतनमान एवं सेवा संपुष्टि आदि से संबंधित मामले की समीक्षा की गई।

    इस क्रम में जिला अनुकंपा समिति के द्वारा अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु प्राप्त अभ्यावेदनों की जांच की गई। जिसमें 01 आवेदक को अनुकंपा पर चयन हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

    *10 कर्मचारियों को उत्कर्मित वेतनमान हेतु मिला स्वीकृति*

    वहीं इसके अलावा समिति के द्वारा समाहरणालय संवर्ग के चतुर्थ वर्गीय 09 कर्मचारियों तथा तृतीय वर्गीय 03 कर्मचारियों को एसीपी/ एमएसीपी लाभ की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 10 कर्मचारियों को उत्क्रमित वेतनमान की स्वीकृति एवं 01 कर्मचारी को सेवा संपुष्टि प्रदान किया गया।

    *172 चौकीदारों को मिला एसीपी/एमएसीपी का लाभ*

    इसके अलावा बैठक में जिला चौकीदारी अनुकंपा समिति के द्वारा 04 अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रस्ताव, 03 चौकीदारों के सेवा संपुष्टि प्रस्ताव तथा 172 चौकीदारों को एसीपी/एमएसीपी लाभ देने हेतु प्रस्तावों पर विमर्श करते हुए सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

    इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास, उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, स्थापना उप समाहर्ता श्री प्रधान माझी,अंचल अधिकारी करमाटांड श्री गुलजार अंजुम, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा सुश्री आकांक्षा कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभापति ने जामताड़ा जिले के सभी 118 पंचायतों में अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय व एल्डर्स क्लब पहल की सराहना की
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान दिया आवश्यक दिशा निर्देश

    Related Posts

    छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन

    October 10, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

    October 10, 2026

    हाता के होटल और मॉल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

    हाता के होटल और मॉल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच

    नीमडीह में 30 हजार सीएफटी बालू, आइशर जब्त

    पितरों के निमित्त खरकाई तट पर गूंजे वैदिक मंत्र

    कपाली डोवो कड़ीपत्थर में चार दिन बाद फिर छापा

    सौर सिंचाई से खेती को दें नई उड़ान, योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : जोबा माझी

    फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    तीन कट्टे, धारदार चाकू और ढाई घंटे की दहशत

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चांडिल के पांच बूथों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.