Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभापति ने जामताड़ा जिले के सभी 118 पंचायतों में अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय व एल्डर्स क्लब पहल की सराहना की
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सभापति ने जामताड़ा जिले के सभी 118 पंचायतों में अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय व एल्डर्स क्लब पहल की सराहना की

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति की अध्ययन यात्रा के क्रम में आज जामताड़ा परिसदन में माननीया सभापति, पुस्तकालय विकास समिति की अध्यक्षता में जिले के संबंधित पदाधिकारियों संग आहूत समीक्षात्मक बैठक हुआ संपन्न

    माननीया सभापति ने जामताड़ा जिले के सभी 118 पंचायतों में अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय व एल्डर्स क्लब पहल की सराहना की

    पेयजल को लेकर ग्रामीणों को नहीं हो कोई समस्या, इसे सुनिश्चित करें अधिकारी, नल जल योजना पर विशेष ध्यान दें

    जिन विद्यालयों में नल जल कनेक्शन नहीं हुआ उसे जल्द से जल्द पानी कनेक्शन से जोड़ें

    योजनाओं को गति देने व कल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अच्छादित करने हेतु माननीया सभापति ने दिया निर्देश

    आज दिनांक 13.02.2023 को झारखंड विधान सभा के पुस्तकालय विकास समिति की जामताड़ा अध्ययन यात्रा के क्रम मे माननीया सभापति, पुस्तकालय विकास समिति सह विधायका, निरसा, अपर्णा सेन गुप्ता की अध्यक्षता में परिसदन सभागार जामताड़ा में जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं के संचालन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

    बैठक में माननीय सभापति द्वारा जामताड़ा पुस्तकालय मॉडल सहित सरकार द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का विभागवार बारी बारी से समीक्षाओं किया।

    माननीय सभापति ने लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों आदि के बारे में जानकारी ली। उप विकास आयुक्त द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय एवं एल्डर्स क्लब के बारे में बताया गया कि सभी पंचायतों में लाइब्रेरी कार्यशील है जहां बच्चे निःशुल्क अध्ययन कर रहे हैं साथ हर सप्ताह 02 दिन प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारी गाइडेंस क्लासेस भी ले रहे हैं वहीं प्रत्येक लाइब्रेरी को एक एक शिक्षक द्वारा गोद लिया गया है। वहीं लाइब्रेरी की समुचित संचालन हेतु स्थानीय स्तर पर पुस्तकालय समिति गठित की गई है। वहीं प्रत्येक प्रखंड में एक एक एल्डर्स क्लब की स्थापना की गई है जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को बढ़ती उम्र के साथ एकाकीपन को कम करना है। एल्डर्स क्लब में मनोरंजन की सभी सामग्री के साथ स्वास्थ्य जांच आदि की भी सुविधा उपलब्ध है जहां प्रत्येक दिन बुजुर्ग व्यक्ति इसका लाभ उठा रहे हैं।

    वहीं माननीय सभापति महोदया ने इस पहल की काफी सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच के साथ साथ बच्चों की भी डिमांड है कि गांव गांव में लाइब्रेरी हो।

    इसके अलावा समिति के सभापति सह माननीय विधायक ने विभागवार राजस्व, पेयजल एवं स्वच्छता, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, आपूर्ति, जल संसाधन, पथ निर्माण, परिवहन, नगर निकाय, पशुपालन, स्वास्थ्य, कल्याण, विशेष प्रमंडल आदि विभागों के द्वारा संचालित कार्यों, उसके प्रगति व कार्य पूरा होने की तिथि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को वर्ष 2024 तक हर घर नल योजना से अच्छादित करने को कहा। साथ ही बताया कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल को लेकर कोई समस्या न हो इसका ध्यान रखें। वहीं, सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी को योजनाओं को गति देने व कल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अच्छादित करने को कहा।

    इसके अलावा उन्होंने स्कूली शिक्षा के तहत विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण सहित कई अन्य पहलुओं पर विमर्श किया। इस दौरान बताया गया कि जिले के 1030 विद्यालयों में 251 विद्यालयों में ही चहारदीवारी की व्यवस्था है। वहीं उन्होंने विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, पुस्तकालय आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं परिवहन विभाग को समय पर रेवेन्यू संग्रह करने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि डुप्लीकेट तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस आदि नहीं बने इसका ध्यान रखें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गोपाल कृष्ण झा, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री चंद्रजीत खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article अनुकंपा पर नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी का लाभ सहित सेवा संपुष्टि से जुड़े कई निर्णयों को सर्वसम्मति से दी गई स्वीकृति

    Related Posts

    फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    October 10, 2026

    तीन कट्टे, धारदार चाकू और ढाई घंटे की दहशत

    October 10, 2026

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चांडिल के पांच बूथों का किया निरीक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    तीन कट्टे, धारदार चाकू और ढाई घंटे की दहशत

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चांडिल के पांच बूथों का किया निरीक्षण

    Revisión de TonyBet: bonos, juegos y pagos (guía práctica)

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.