Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान दिया आवश्यक दिशा निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान दिया आवश्यक दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान दिया आवश्यक दिशा निर्देश

    आज कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

    बैठक में ई ऑफिस, आईआरएडी, कृषि संगणना, कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, पीएम किसान, यूआईडीएआइ, कम्युनिटी लाइब्रेरी, एल्डर्स क्लब सहित एनआईसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी सीएससी केंद्रों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन आदि से संबंधित स्थिति की जानकारी ली, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य कर रहें हैं उसका प्रतिवेदन हमेशा अद्यतन रखें। सभी प्रज्ञा केंदो का सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में उचित तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। प्रज्ञा केंद्र में आने वाले लोगों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के शुल्क नहीं लिए जाएं इसे सुनिश्चित करें।

    वहीं उपायुक्त द्वारा समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत दिए गए लक्ष्य की समीक्षा कर शत प्रतिशत प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने 0-5 वर्ष आयु वर्ग के आधार कवरेज में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उन्होंने पीएम किसान, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना आदि से जुड़े कार्यों में जो भी पेंडेंसी है उसको अविलंब डिस्पोजल करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान उपायुक्त ने अन्य जरूरी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार राम, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री बिरजू राम, श्री राजीव कुमार, ई मैनेजर श्री सलिल कुमार, श्री उतप्ल दे सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुकंपा पर नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी का लाभ सहित सेवा संपुष्टि से जुड़े कई निर्णयों को सर्वसम्मति से दी गई स्वीकृति
    Next Article बैंकों में ग्राहकों की सुविधाओं का रखें ख्याल, किसानों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करें – उपायुक्त

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.