त्योहारों को लेकर एसएसपी ने चेकिंग प्वाइंटों का किया औचक निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने जिले के विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों और चेक नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मौजूदगी में एंटी क्राइम चेकिंग कराकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को नियमित वाहन जांच, अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने चेकिंग के दौरान आम लोगों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा पर्व-त्योहारों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

