
दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, वाटर कैनन और टियर गैस का मॉक ड्रिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल आयोजित कर वाटर कैनन, रबर बुलेट गन, टियर गैस गन और लाठी पार्टी के इस्तेमाल का अभ्यास किया गया। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों और भीड़ नियंत्रण से निपटने की तैयारियों को परखा गया।
मॉक ड्रिल में सिटी एसपी ललित मीणा समेत विभिन्न डीएसपी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि अभ्यास के दौरान सभी उपकरणों की कार्यक्षमता और उपयोगिता की जांच की गई, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या विपरीत परिस्थिति में पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर सके।

