व्यवहार न्यायालय परिसर में टीन शेड निर्माण पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीत कुमार गुप्ता ने जताया आभार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्षा और धूप से बचाव के लिए मार्ग पर उपरिगामी टीन शेड का निर्माण होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीत कुमार गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के निर्माण के लिए उन्होंने माननीय जिला जज को निवेदन पत्र सौंपा था और लगातार प्रयासरत थे।
वरिष्ठ अधिवक्ता संजीत कुमार गुप्ता इससे पूर्व भी न्यायालय परिसर में वाहन स्टैंड पर फर्श एवं पेवर्स ब्लॉक बिछाने, लिफ्ट के परिचालन सहित अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पत्राचार करते रहे हैं। इन सुविधाओं के विकास के लिए उन्होंने लगातार पहल की है।
टीन शेड का निर्माण होने से अब न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं और वादकारियों को धूप एवं बारिश से राहत मिलेगी। इस पहल को न्यायालय परिसर में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

