Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नल-जल योजना की जांच में मिलीं कई अनियमितताएं
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    नल-जल योजना की जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नल-जल योजना की जांच में मिलीं कई अनियमितताएं
    खोदावंदपुर/बेगूसराय। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को डंडारी की सीडीपीओ सरिता कुमारी ने खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित नल-जल योजना का निरीक्षण किया. जांच के दौरान योजना संचालन में कई कमियां सामने आयी. निरीक्षण के दौरान नल-जल योजना के केंद्र का गेट बंद पाया गया तथा ऑपरेटर भी मौके से अनुपस्थित मिला. वहीं, वार्ड- 08 में पाइपलाइन में लीकेज पाया गया. स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार इस वार्ड में दिन में महज दो बार ही पेयजल की आपूर्ति की जाती है. जांच के क्रम में वार्ड एक में पिछले करीब एक माह से पेयजलापूर्ति बाधित होने की बात सामने आयी. यहां भी योजना का ऑपरेटर अनुपस्थित पाया गया. निरीक्षण के दौरान योजना की व्यवस्था एवं पेयजलापूर्ति से संबंधित अन्य बिंदुओं की भी जानकारी ली गयी. बताया गया कि जिले के अन्य प्रखंडों में भी अधिकारियों को अलग-अलग पंचायतों में नल-जल योजना की जांच करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया था. इसी के तहत अधिकारियों द्वारा विभिन्न पंचायतों में योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत
    Next Article बेगूसराय में बिदेसिया का सफल मंचन, भिखारी ठाकुर की अमर कृति ने जीता दिल

    Related Posts

    बेगूसराय में बिदेसिया का सफल मंचन, भिखारी ठाकुर की अमर कृति ने जीता दिल

    September 25, 2026

    भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत

    September 25, 2026

    डीजे बजाने से रोकने पर मारपीट, अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी । घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेगूसराय में बिदेसिया का सफल मंचन, भिखारी ठाकुर की अमर कृति ने जीता दिल

    नल-जल योजना की जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

    भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत

    डीजे बजाने से रोकने पर मारपीट, अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी । घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और गन्ना मंत्री संजय पासवान ने नावकोठी को दी विकास की सौगात

    बखरी में खाद विक्रेताओं ने खोला थोक विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा, बोले- महंगे में मिलता है खाद, सरकारी

    अनंत चतुर्दशी पूजा धूमधाम से मनाया गया

    सुहुरी पंचायत में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम: घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    *पौने 4 करोड़ की योजनाओं की सौगात: बागवन में 27 को होगा पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन*

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.