Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिस्टर एंड मिसेज माही रिव्यू: कहानी में कुछ भी नयापन नहीं
    Headlines सिनेमा

    मिस्टर एंड मिसेज माही रिव्यू: कहानी में कुछ भी नयापन नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मिस्टर एंड मिसेज माही रिव्यू: कहानी में कुछ भी नयापन नहीं
    फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अब देखना ये होगा कि जाह्नवी करण की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं. शरण शर्मा के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे एक बार सिनेमाघरों में देखना तो बनता है. यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं.

     

     

    फिल्म की कहानी एक कुंठित इंसान पर बेस्ड है, जो दूसरों की सफलता नहीं देख पाता है. उसे जलन होती है. वह काफी सेल्फिश बन जाता है और उस इंसान की भूमिका राजकुमार निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका नाम महेंद्र ‘माही’ अग्रवाल है, जो बनना तो एक क्रिकेटर चाहता है, लेकिन बन कुछ और जाता है.कई कोशिशों के बाद भी, महेंद्र का सेलेक्शन नहीं हो पाता है और उसके पिता उसे अपनी स्पोर्ट्स की दुकान में बैठा देते हैं.

     

     

    महेंद्र का एक छोटा भाई भी है, जो एक टीवी स्टार है, जिसके स्टारडम से उसके पिता काफी खुश रहते हैं, और महेंद्र को जलन होती है. खैर, महेंद्र की शादी महिमा ‘माही’ अग्रवाल से हो जाती है, जिसकी भूमिका में आपको जाह्नवी कपूर नजर आएंगी. महिमा के आते ही महेंद्र की जिंदगी बदल जाती है. महिमा भी बचपन से क्रिकेटर बनना चाहती थी, लेकिन वह अपने पिता की वजह से डॉक्टर बन जाती है. फिल्म में आगे क्या होने वाला है? अब ये जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाकर पूरी फिल्म देखनी होगी.

     

     

    अब कहानी की बात की जाए, तो इसमें कुछ नयापन देखने को नहीं मिलता. फिर भी एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन की वजह से आप इसे एक बार तो देख ही सकते हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्या असर पड़ने वाला है, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिल्म में राजकुमार के साथ जाह्नवी की जोड़ी आपको बेहद पसंद आने वाली है. फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा स्लो है, जिससे आपको थोड़ी बोरियत जरूर महसूस होगी, लेकिन सेकंड हाफ आते-आते फिल्म की कहानी अच्छी स्पीड में चलने लगती है. इंटरवल के बाद की कहानी काफी सॉलिड है. संगीत की बात करें तो आदेश श्रीवास्तव, विशाल मिश्रा, तनिष्क बागची निश्चित रूप से आपको सुकून पहुंचाएंगे. कुल मिलाकर कहा जाए तो यह वन टाइम वॉचेबल फिल्म है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड : तीन लोकसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.55 फीसदी मतदान
    Next Article गर्मी का सितम अभी जारी रहेगा, 4 दिनों में लू से 320 से ज्यादा लोगों की मौत

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.