Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गर्मी का सितम अभी जारी रहेगा, 4 दिनों में लू से 320 से ज्यादा लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    गर्मी का सितम अभी जारी रहेगा, 4 दिनों में लू से 320 से ज्यादा लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गर्मी का सितम अभी जारी रहेगा, 4 दिनों में लू से 320 से ज्यादा लोगों की मौत
    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश बिहार से दिल्ली तक उत्तर भारत के सभी राज्य भीषण हीटवेव की चपेट में हैं. गर्मी इतनी है कि लोगों की जान चली जा रही है. प्रचंड गर्मी और लू के चलते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 79, ओडिशा में 44, बिहार में 48 और झारखंड में 16 की जान चली गई. पिछले 4 दिनों में गर्मी ने राजस्थान में 60, दिल्ली में एक की जान ले ली है. झारखंड के अस्पतालों में 1,326 लोग भर्ती हैं. कई स्थानों पर, हीटस्ट्रोक वार्डों में जगह की कमी हो रही है. देश में पिछले 4 दिनों में लू से 320 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

     

     

    आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को कानपुर में देश का सबसे अधिक तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरे स्थान पर हरियाणा का सिरसा है, यहां पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा. दिल्ली के आयानगर में पारा 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और हिमाचल में शनिवार (1 जून) को लू चलने की संभावना है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म रहेंगे.

     

     

     

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान लगाते हुए कहा कि जून में देश के अधिकांश राज्यों में लू चलेगी. आईएमडी ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों को छोड़कर जून में देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. वहीं, राहत की खबर ये है कि IMD के मुताबिक 31 मई से 2 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

     

     

    पहाड़ी इलाके भी गर्मी से तप रहे हैं. उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले वर्ष 2012 में 30 मई को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हिमाचल प्रदेश में भी कई क्षेत्रों में लू चली. हमीरपुर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

     

     

    हीटवेव कितना खतरनाक?
    हीटवेव में जानलेवा है. इस गर्मी में जितना हो सके बाहर निकलने से बचें. चिलचिलाती धूप आपके लिए खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर्स के अनुसार हीटवेव हमारे शरीर को कई तरह से प्रभावित कर सकती है. हीटवेव या लू के चलते चक्कर आना, सिरदर्द, बेहोशी जैसे लक्षण दिख सकते हैं. लू लगने से फेफड़े, गुर्दे, लिवर और दिमाग जैसे अंगों पर भी खतरा बढ़ता है. इसके कारण ब्लड प्रेशर में गिरावट भी होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिस्टर एंड मिसेज माही रिव्यू: कहानी में कुछ भी नयापन नहीं
    Next Article प्रेम नगर छठ घाट में मां तारा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 6 जून को

    Related Posts

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.