Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : तीन लोकसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.55 फीसदी मतदान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड : तीन लोकसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.55 फीसदी मतदान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड : तीन लोकसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.55 फीसदी मतदान

    रांची: झारखंड में तीन लोकसभा सीट पर जारी मतदान के बीच शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

    अधिकारियों ने बताया कि दुमका, राजमहल और गोड्डा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

    राजमहल सीट पर सबसे अधिक 30.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

     

     

    लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में राज्य में आठ महिलाओं सहित कुल 52 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह राज्य का चौथा और देश भर में होने वाला सातवें चरण का मतदान है। दुमका और गोड्डा में 19-19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि राजमहल में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 53.23 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं जिनमें गोड्डा में सबसे अधिक 20.28 लाख मतदाता हैं जबकि दुमका में सबसे कम 15.91 लाख मतदाता हैं। राज्य में 18-19 आयु वर्ग के दो लाख से अधिक मतदाता पहली बार मतदान करने के पात्र हैं जबकि 439 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

     

     

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां की गई हैं।

    उन्होंने कहा कि बुजुर्ग नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को मतदान केंद्रों तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की गई है।

    राज्य में कुल 6,258 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 5,769 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

    सभी की निगाहें दुमका सीट पर हैं जहां भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) की उम्मीदवार सीता सोरेन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के नलिन सोरेन से है।

     

     

     

    सीता सोरेन जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन की भाभी हैं।

    गोड्डा में भाजपा के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार प्रदीप यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

    राजमहल लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है। इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बोरियो से विधायक लोबिन हेम्ब्रोम झामुमो के मौजूदा सांसद विजय हंसदक के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने इस सीट पर अपनी झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी को मैदान में उतारा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में ‘आईईडी’ विस्फोट में चार सैनिकों की मौत, तीन घायल
    Next Article मिस्टर एंड मिसेज माही रिव्यू: कहानी में कुछ भी नयापन नहीं

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.