Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राधिकानगर राधाकृष्ण मन्दिर में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. कुणाल सारँगी एवं मंगल कालिंदी पहुँचे आशीर्वाद लेने 
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    राधिकानगर राधाकृष्ण मन्दिर में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. कुणाल सारँगी एवं मंगल कालिंदी पहुँचे आशीर्वाद लेने 

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राधिकानगर राधाकृष्ण मन्दिर में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. कुणाल सारँगी एवं मंगल कालिंदी पहुँचे आशीर्वाद लेने

    जमशेदपुर, राधिकानगर श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर में पारंपरिक एवं शास्त्रोक्त विधि के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ जगत पालक श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव ।मंदिर के अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी ने बताया कि प्रातः 4.30 बजे से ही मन्दिर में प्रतिमा के अभिषेक के साथ ही जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।

    जो षोड्षोपचार पूजन ,श्रृंगार , महाआरती,भोग वितरण के साथ अर्ध रात्री में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोपरांत पूजन ,अभिषेक एवं आरती के साथ सम्पन्न हुआ । जिसमें क्षेत्र के लोगों की आस्था एवं कोविड नियमों का समन्वयन भी देखने को मिला। बच्चें जहाँ राधा कृष्ण के भेषभूषा में मन्दिर पहुँच कर मंदिर में हर वर्ष होने वाले वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कमी को पूरा कर रहे थे वही झाड़खण्ड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री कुणाल सारँगी ,जुगसलाई के वर्तमान विधायक सह विधान सभा सचेतक श्री मंगल कालिंदी ,हाल में डॉक्टर पद्मभूषण सम्मानित एमजीएम के डॉक्टर संजय गिरी ,न्यूज़ 30 के संपादक अभिषेक गौतम टेल्को थाना प्रभारी एवं भाजमो के श्री रविशंकर तिवारी भी पुष्पांजली अर्पित कर राज्य के विकास एवं कोरोना से लोगों को मुक्ति मिले इसके लिए प्रार्थना की।तदुपरांत मंदिर के संरक्षक सह टिंप्लेट्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री श्री एस डी त्रिपाठी ने शॉल तथा पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया ।
    ज्ञात हो कि पूर्व में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम कोरोना की वजह से पिछले साल से ही बन्द हैं किंतु आस्था का ज्वार एवं कोरोना के प्रति जिम्मेदारी का उफान भक्तों में दिखा।
    कार्यक्रम में विश्व हिंदुपरिषद के उपाध्यक्ष हरेराम ओझा,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ज़िला सचिव मिली दास, जुस्को विद्यालय केबल टाउन की प्राचार्या श्रीमती उमा,भारतीय जनमोर्चा की श्रीमती सीमा दास आदि भी पूजा में सम्मिलित हुए।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजकिशोर दूबे, नवीन मिश्रा,अरविंद दूबे राजेश नंदी, प्रवीण तिवारी,प्रकाश सिन्हा, मनीष कुमार चौधरी ,अनुपम सिंह,शंकर जी,जोगी,पप्पू सिंह,चंदेश्वरी प्रसाद सिंह,सुनील पाण्डेय आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सीएम से की मुलाकात
    Next Article सरकार की बदले की भावना को दर्शाती है पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी….

    Related Posts

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    June 5, 2026

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.