Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोक कल्याण मेला : पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोक कल्याण मेला : पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोक कल्याण मेला : पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

    24 सितंबर को सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि) के तहत पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा 24 सितंबर को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में “लोक कल्याण मेला” का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का उद्घाटन उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार करेंगे।

    यह मेला विशेष रूप से छोटे दुकानदारों और सेवा प्रदाताओं जैसे फल-सब्जी विक्रेता, नाई, धोबी आदि को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को ₹15,000, ₹25,000 और ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना है।

    मेले में योग्य विक्रेताओं के ऋण आवेदन ऑनलाइन जमा किए जाएंगे और उन्हें डिजिटल लेनदेन की सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। आवेदन पत्रों को तुरंत संबंधित बैंकों को भेजा जाएगा, जिससे ऋण प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 7% ब्याज सब्सिडी और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने हेतु प्रति माह ₹100 तक का कैशबैक दिया जाएगा।

    कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे और लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। यह पहल न केवल पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी बल्कि उन्हें डिजिटल कौशल से भी सशक्त बनाएगी।

    साकची में चला जागरूकता अभियान

    लोक कल्याण मेला को लेकर जेएनएसी द्वारा साकची में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथी दुकानदारों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें ”फोन पे”, ”गूगल पे” जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा बैंक क्यूआर कोड के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

    लोक कल्याण मेला : पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रभारी के. राजू से मिले कांग्रेस नेता राकेश साहू और चिन्ना राव 
    Next Article एक था आरोग्यंम भाग 05 प्रदीप कुमार डीडवानिया एवं ऋतु अग्रवाल के म्यूटेशन जांच का विषय

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.