Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयशंकर और थाईलैंड के विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    जयशंकर और थाईलैंड के विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जयशंकर और थाईलैंड के विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

    नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर और थाईलैंड के उनके समकक्ष मैरिस सांगियाम्पोंगसा ने शनिवार को दिल्ली में एक बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की।

    जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘रॉयल कथिना’ समारोह के लिए संगियाम्पोंगसा की यात्रा दोनों देशों के बीच ‘‘दीर्घकालिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उदाहरण है।’’

    थाईलैंड के मंत्री रविवार को भारत से रवाना होने वाले हैं।

     

     

    जयशंकर ने बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं।

    उन्होंने कहा,‘‘आज दिल्ली में थाईलैंड के विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई। ‘रॉयल कथिना’ समारोह के लिए उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उदाहरण है। हमने भारत-थाईलैंड संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की।’’

    ‘रॉयल कथिना’ एक पारंपरिक बौद्ध समारोह है।

    सांगियाम्पोंगसा ‘बिम्सटेक’ (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) विदेश मंत्रियों के कार्यक्रम के लिए भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर 11 जुलाई को नयी दिल्ली आए थे और 13 जुलाई तक यहां रहे थे। विदेश मंत्री ने नयी दिल्ली में इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी।

     

     

    जयशंकर ने 12 जुलाई को सांगियाम्पोंगसा के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की थी और उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया था।

    बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की थी।

    विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों मंत्रियों ने परस्पर हित के मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा उप-क्षेत्रीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर निकट सहयोग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    उसने कहा था कि मंत्रियों ने दोनों प्रधानमंत्रियों के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत-थाईलैंड साझेदारी को और मजबूत बनाने की पारस्परिक इच्छा दोहराई।

     

     

    थाईलैंड आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन) में भारत का एक प्रमुख भागीदार है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति के साथ मेल खाती है।

    विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारतीय विदेश मंत्री और थाईलैंड के विदेश मंत्री के बीच बातचीत ने द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने में योगदान दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल
    Next Article पोटका विधानसभा में नारियल तो खूब फूटे उद्घाटन कितने का हुआ ?

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.