Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। मानगो पुल के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चिंता जताई है।

     

    सरयू राय ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय तथा टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व जुस्को) के महाप्रबंधक आर.के. सिंह को गड्ढे की तस्वीर भेजकर इसे तत्काल भरवाने और पुल-पथ की मरम्मत कराने का आग्रह किया है।

     

    सरयू राय के आग्रह पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने बताया कि पुल की देखभाल का जिम्मा जुस्को/टीएसयूआईएसएल के पास है।

     

    उन्होंने श्री राय को आश्वस्त किया कि यदि वहां से काम नहीं कराया जाता है तो विभाग की ओर से गड्ढे को भरवाने की कार्रवाई की जाएगी।

     

    वहीं, टीएसयूआईएसएल के महाप्रबंधक आर.के. सिंह ने भी श्री राय को आश्वस्त किया कि गड्ढे को भरने के साथ-साथ पुल-पथ की आवश्यक मरम्मत शीघ्र करा दी जाएगी।

     

    सरयू राय ने कहा कि उन्हें दोनों अधिकारियों के आश्वासन पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि गड्ढा भरने का काम कुछ मिनटों का है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

     

    सरयू राय ने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि करीब 20-25 दिन पहले मानगो छोटा पुल पर इसी तरह का एक गड्ढा जानलेवा साबित हो चुका है। बारिश का पानी भर जाने के कारण भुईयाडीह का एक मोटरसाइकिल सवार युवक गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया। मोटरसाइकिल गड्ढे में जाने से वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की टीएमएच ले जाने के दौरान मौत हो गई थी।

     

    सरयू राय ने बताया कि वे मृतक युवक के घर भी गए थे। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा कि मानगो पुल पर बना वर्तमान गड्ढा भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसलिए संबंधित विभाग और टीएसयूआईएसएल को इसे यथाशीघ्र भरवाकर पुल को सुरक्षित बनाना चाहिए, ताकि एक और हादसे की पुनरावृत्ति न हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा
    Next Article साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    Related Posts

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    September 16, 2026

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    September 16, 2026

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

    नेहा बोरा के अमर्यादित बयान पर रत्नाकर सिंह ने की कार्रवाई की मांग

    राजशेखर व्यास: संस्मरण साहित्य के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर और उनका विराट योगदान

    क्या रूस-यूक्रेन युद्ध थमने की राह खुल रही है?

    मदद का हाथ बढ़ाने की हिम्मत खो चुके हैं हम! संदीप साळवे की मौत ने साबित कर दिया

    बीजेपी की जीत में छिपा 2028 का सियासी अलार्म

    विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच ओजोन का संरक्षण आवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.