Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमिटी ने जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी की निष्पक्ष जांच और खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन (MMDR) संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग उठाई गई।

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े चढ़ावे में किसी भी तरह की अनियमितता गंभीर मामला है। उन्होंने निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों और कथित बड़े मास्टरमाइंड के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि MMDR संशोधन से झारखंड के आर्थिक एवं संवैधानिक अधिकार प्रभावित होंगे। जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी।

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि चढ़ावा चोरी के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाली नीतियों का विरोध जारी रहेगा। जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकार छीनने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जनआंदोलन का आह्वान किया।

    जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित महाधरना में प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा।

    धरना को अवधेश सिंह, रामाश्रय प्रसाद, रियाजुद्दीन खान, नीरज भोक्ता, राकेश तिवारी, विजय खान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। संचालन संजय सिंह आजाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अवधेश सिंह ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा
    Next Article एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.