जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश ने शहर को झकझोर कर रख दिया। तेज हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक थी कि शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों और वाहनों पर गिर गए, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
इस प्राकृतिक कहर के कारण कई जगहों पर यातायात बाधित हो गया और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर पेड़ सीधे खड़ी गाड़ियों पर गिर पड़े, जिससे वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस आंधी-तूफान में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति को काफी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण अचानक हालात बिगड़ गए, जिससे संभलने का मौका तक नहीं मिला।

