Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू लोकल पैसेंजर ट्रेन का मालगाड़ी से टक्कर,बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू लोकल पैसेंजर ट्रेन का मालगाड़ी से टक्कर,बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू लोकल पैसेंजर ट्रेन का मालगाड़ी से टक्कर,बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    बिलासपुर:- बिलासपुर के पास मंगलवार को हुए ट्रेन हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हैं। घायलों में एक 2 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसका इलाज जारी है और उसके पिता की मौत हो चुकी है। हादसे को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें दुर्घटना के कारण की जानकारी दी गई है।

    रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि ऐसा लग रहा था कि पैसेंजन ट्रेन ने रेड सिग्नल पार कर लिया था। रेलवे के अधिकारियों की ओर से घटना की पूरी जानकारी दी गई, जिसमें बताया कोरबा से बिलासपुर जा रही मेमू मंगलवार शाम करीब 4 बजे ट्रेन ट्रेक पर खड़ी मालगाड़ी से टकारा गई।

    खतरे में सिग्नल पार करने से हुई दुर्घटना

    रेलवे ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है, “रेलवे अधिकारियों के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, मेमू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन द्वारा खतरे में सिग्नल पार करना दुर्घटना का कारण प्रतीत होता है।”

     

    रेलवे ने बयान में कहा, “बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के बीच टक्कर की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। रेलवे प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए त्वरित कार्रवाई की है।”

     

    बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

    बता दें कि रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक बयान में मृतकों की संख्या 11 बताई जा रही है, जबकी घायलों की संख्या करीब 20 के आसपास है। लेकिन मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है, क्योंकि कई घायल मरीजों को रेलवे अस्पताल से निजी अस्पतालों में रैफर किया जा रहा है। वहीं बहुत सारे यात्री ऐसे भी हैं, जिन्हें हल्की चोटें आयी है और वे घटना स्थल से सीधे डॉक्टरों के पास इलाज के लिए चले गए थे।

    पीड़ितों को मुआवजे का एलान

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जबकि मामूली रूप से घायलों 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन की ओर से प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही गई है।

    घटना की विस्तृत जांच होगी

    रेलवे बोर्ड की ओर से जारी प्रेस रिलीज में घटना की विस्तृत जांच की बात भी कई गई है। आधिकारिक बयान में कहा गया “रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के स्तर पर घटना की विस्तृत जांच की जाएगी ताकि सटीक कारण का पता लगाया जा सके और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की सिफारिश की जा सके।”

    गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू लोकल पैसेंजर ट्रेन का मालगाड़ी से टक्कर बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअन्विति की तरफ से 6 से 9 तक नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन
    Next Article बहरागोड़ा के स्वर्णरेखा नदी में कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर घाटों में लोगों की उमड़ी भीड़

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.