बहरागोड़ा के स्वर्णरेखा नदी में कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर घाटों में लोगों की उमड़ी भीड़
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखण्ड के स्वर्णरेखा नदी घाटों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदी घाटों पर स्नान करने का लोगों की भीड़ उमड़ी. स्वर्णरेखा नदी घाटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा हैं. लोगों ने आज काफी संख्या में नदी घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई. आज के दिन ऐसी मान्यता है कि स्नान कर पूजा पाठ कर दान देने से पुण्य मिलता है. वहीं लोगों ने घाट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद दान पुण्य किया. लोगों का ऐसा मानना है कि आज के दिन नदी घाट पर स्नान कर दान करने से काफी अच्छा फल मिलता है.
श्रद्धालुओं ने बताया कि अनंत काल से ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने की प्रथा चलती आ रही है. मगर जहां गंगा नदी नहीं है, वहां के लोग नदी घाट पर स्नान कर इस दिन की पुण्य के भागी बनते है. इसी को लेकर आज शहर के तमाम नदी घाटों पर भारी संख्या मे लोगों ने स्नान कर दान दिया. क्षेत्र के चड़कमारा,बामडोल,मेरूघाटि नदी घाटों पर काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, साथ ही भगवान से घर मे सुख शांति और समृद्धि की कामना की है

