Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निजी सहायक पीए के निधन को अपूरणीय क्षति बताया, परिजनों के प्रति जताया गहरी संवेदनाएं
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निजी सहायक पीए के निधन को अपूरणीय क्षति बताया, परिजनों के प्रति जताया गहरी संवेदनाएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निजी सहायक पीए के निधन को अपूरणीय क्षति बताया, परिजनों के प्रति जताया गहरी संवेदनाएं

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने निजी सहायक (पीए) श्री अशोक कुमार सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिन्हा का निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। श्री सिन्हा जी के आकस्मिक निधन की खबर से मन व्यथित है। मुझे लम्बे समय से उनका साथ मिला। श्री सिन्हा एक सुलझे हुए कुशल व्यक्तित्व के दक्ष कर्मी थे। उनके निधन से हमसभी लोग काफी दु:खी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत श्री सिन्हा के न्यू एरिया मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री सिन्हा के परिजनों को ढांढ़स बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की।

    मालूम हो कि मुख्यमंत्री के निजी सहायक श्री अशोक कुमार सिन्हा का आज रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। श्री सिन्हा पिछले एक सप्ताह से ब्रेन स्ट्रोक से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे और रिम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाजरत थे। वर्तमान में दिवंगत श्री सिन्हा मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) के पद पर कार्यरत थे।

    मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद एवं वरीय आप्त सचिव श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दिवंगत श्री सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के सभी पदाधिकारी तथा कर्मियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत श्री सिन्हा को श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कल्याण विभाग की लापरवाही से 60 बच्चों की जान खतरे में, कभी भी बच्चे हो सकते हैं मृत्यु के शिकार
    Next Article जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता ,एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने तो मामले का किया खुलासा

    Related Posts

    ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर सीतारामडेरा मंडल कांग्रेस की बैठक

    October 6, 2026

    सरकारी उपक्रमों की प्रगति की विधानसभा समिति ने की समीक्षा

    October 6, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय और TCS में समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर सीतारामडेरा मंडल कांग्रेस की बैठक

    सरकारी उपक्रमों की प्रगति की विधानसभा समिति ने की समीक्षा

    सोना देवी विश्वविद्यालय और TCS में समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण

    31वें वर्ष का वस्त्रदान शिविर सम्पन्न

    टाटा पावर सोलरूफ ने दूसरी तिमाही में 88 हजार से अधिक इंस्टॉलेशन किए

    बिरसानगर में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिया योजनाओं का जायजा, कई योजनाओं का किया शिलान्यास

    सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, बर्मामाइंस में 17 दुकानें हटाईं

    प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन बीसीसीआई अंडर-19 टी20 चैंपियनशिप के लिए प्राची प्रधान का झारखंड टीम में चयन

    सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की ठगी का आरोप, तीन के खिलाफ केस

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.