Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता ,एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने तो मामले का किया खुलासा
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता ,एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने तो मामले का किया खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता ,एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने तो मामले का किया खुलासा

    बर्मामाइंस थाना पुलिस ने अमित सिंह उर्फ दारा की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बागबेड़ा लाल बिल्डिंग निवासी अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली को किया गिरफ्तार

    राजेश सोरेन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार

    जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के करणडीह लाइन टोला निवासी राजेश सोरेन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया है.

     

    पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम करनडीह लाइन टोला निवासी बिजु सरदार, करनडीह लाइन टोला निवासी दुखु मुर्मू उर्फ शिवा मुर्मू उर्फ मुर्मू और जोगाराम बेसरा उर्फ जोगा उर्फ जमुरा बताया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने बताया कि मृतक राजेश सोरेन के साथ मिलकर तीनों ने पहले शराब पी. इसी बीच शराब पीने एवं पिलाने को लेकर इन लोगों के बीच झगड़ा हो गया. इसी बात पर इन लोगों ने मिलकर राजेश को पास के एक गड्ढे की ओर ले गये. जहां इन लोगों ने साइकिल के ट्यूब से उसके गर्दन में फंसाकर गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद सेप्टिक टैंक के गड्ढे में उसके शव को फेंक दिया. हत्या के कुछ के दिन बीत जाने के बाद शव को बरामद किया गया. इन तीनों के पास से ट्यूब बरामद किया गया है, जिसकी मदद से हत्या की गयी थी.

     

    बर्मामाइंस थाना पुलिस ने अमित सिंह उर्फ दारा की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बागबेड़ा लाल बिल्डिंग निवासी अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना पुलिस ने अमित सिंह उर्फ दारा की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बागबेड़ा लाल बिल्डिंग निवासी अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने उसके पास से मैगजीन सहित एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किया है. अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली के खिलाफ पूर्व से ही बिष्टुपुर, बागबेड़ा, जुगसलाई एवं चांडिल रेल थाने सहित अन्य थाना क्षेत्रों में कुल 9 मुकदमे पहले से ही लंबित है. इस घटना में मुख्य शूटर अनूप बंगाली ही था, जिसको पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से गिरफ्तार किया गया है. पिस्तौल को बर्मामाइंस से ही बरामद किया गया है. पकड़े गये अनूप बंगाली ने कहा कि अपने सहयोगी के साथ बर्मामाइंस स्थित बिनोवा भावे आश्रम के पास शराब पी रहा था. वे लोग छोटू सोनू और भाई सन्नी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद छोटू पासवान के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने के लिए गये हुए थे. बताया जाता है कि उस वक्त मौजूद छोटू को गोली मारने के उद्देश्य से फायरिंग की गयी थी. लेकिन यह गोली अमित सिंह को जाकर लग गयी, जिसके बाद वह घायल हो गया. उसको घायल हालत में टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में अमित की मौत हो गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निजी सहायक पीए के निधन को अपूरणीय क्षति बताया, परिजनों के प्रति जताया गहरी संवेदनाएं
    Next Article झारखण्ड सरकार के नेशनल परमिट वाहनो पर झारखण्ड मे प्रवेश पर रोक एवं जुर्माना के फैसले का विरोध करते हुए अर्ध नग्न प्रदर्शन जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष

    Related Posts

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    June 14, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.