बिरसानगर में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिया योजनाओं का जायजा, कई योजनाओं का किया शिलान्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर 1बी में विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र का दौरा कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विधायक ने यह जानकारी लेने का प्रयास किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ कितने लोगों तक पहुंचा है और कितने पात्र लोग अभी भी इससे वंचित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से काम करने को कहा।
इस मौके पर बिरसानगर मंडल महामंत्री जेपी सिंह उर्फ भोला ने कहा कि विधायक पूर्णिमा साहू लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधा से वंचित न रहे।

