31वें वर्ष का वस्त्रदान शिविर सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। श्री श्री माँ आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान एवं श्री श्री माँ आनंदमयी आश्रम, कदमा द्वारा 31वें वर्ष का वस्त्रदान शिविर आश्रम परिसर में आयोजित किया गया। वर्ष 1995 से जारी इस सेवा कार्य के तहत दुर्गा पूजा के अवसर पर पार्वती घाट, बिष्टुपुर की 25 जरूरतमंद माताओं को नए वस्त्र प्रदान किए गए।
इस मौके पर सुजाता सेन रॉय, शुभ्रा चटर्जी, रत्ना दास गुप्ता, अन्नपूर्णा सेन रॉय, सुमन भादुड़ी, सुशोभन दास गुप्ता, डॉ. इंद्रजीत गोराई, सौविक भट्टाचार्य, डॉ. सत्य रंजन पाल सहित भक्तगण उपस्थित रहे।

