Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला कल्याण विभाग की लापरवाही से 60 बच्चों की जान खतरे में, कभी भी बच्चे हो सकते हैं मृत्यु के शिकार
    Breaking News झारखंड

    जिला कल्याण विभाग की लापरवाही से 60 बच्चों की जान खतरे में, कभी भी बच्चे हो सकते हैं मृत्यु के शिकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 13, 2022Updated:July 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बाघशोला स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति आवासीय प्रथमिक विद्यालय कुंडहित का भवन जर्जर स्थिति में है| जहां आए दिनों छज्जे और छत से चट्टाने गिरती रहती है। विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवी तक पढ़ाई होती है । जिसमें कुल 60 बच्चे नामांकित हैं। जहां विद्यार्थीयों डर का सामना करते हुए पढ़ाई को पूरा कर रहे हैं। कभी भी विद्यार्थीयों पर अप्रिया दूर्घटना घट सकती है ।लेकिन कल्याण विभाग इस जर्जर विद्यालय के प्रति मौन धारण कर बैठी ।मिली जानकारी के अनुसार जामताड़ा उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के द्वारा कुंडहित मुख्यालय स्थित सिंह वाहिनी +2 विद्यालय के बॉय्ज़ हॉस्टल में स्थानांतरण करने को कहा गया है ।लेकिन जिला कल्याण विभाग के पदाधिकारीयों द्वारा इस विषय पर अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।उपस्थित विद्यार्थीयो ने बताया कि विद्यालय के छत से कई बार चट्टान गिरा है जहां हम लोग डरे-सहमे विद्यालय में रहते हैं|विद्यार्थियों ने विभाग से विद्यालय को स्थानांतरित करने की जल्द से जल्द मांग किये है| कल्याण विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक श्रीवास्तव को दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रधान शिक्षक विद्यालय स्थानांतरण करने हेतु कोई पत्र नहीं दिया गया है । उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रधान शिक्षक को पत्र देने के लिए कहा गया है। जब इस विषय पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दास से पुछा गया तो बताया कि अगर इस स्थानांतरण का पत्र विभाग को नहीं दिया गया है तो कैसे उपायुक्त महोदय द्वारा स्थानांतरण के निर्देश जारी कर दिए । इससे साफ-साफ जाहिर हो रहा है कि जब तक विद्यालय में किसी विद्यार्थी हांदसे में अप्रिय दूर्घटना के शिकार नहीं हो जाते, हांदसे में मृत्यु नहीं हो जाती तब तक विभाग सोया रहेगा। तब तक विद्यालय का स्थानांतरित नहीं होगा ।ऐसे में मामला जांच का विषय है।इस संबंध में डीडब्ल्युओ उत्तम कुमार भगत ने कहा प्लस टू सिंहवाहिनी में शिफ्ट करने की व्यवस्था हो रही है| पीडी छुट्टी में गया है जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा|ऐसे में मामला जांच का विषय है|इस संबंध में कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ श्रीमान मरांडी ने कहा कि उपायुक्त महोदय एवं आईटीडीए से सिंह वाहिनी प्लस टू विद्यालय के बॉय्ज़ हॉस्टल में स्थानांतरण करने के लिए प्रपत्र प्राप्त हुई थी। जिसका रिपोर्ट दे चुके हैं।

    जिला कल्याण विभाग की लापरवाही आ रही है सामने, उपायुक्त को ध्यान देने की आवश्यकता:जिस तरह जिला कल्याण विभाग की प्रतिक्रिया सामने आ रही है ऐसे में कही न कही जिला कल्याण विभाग की लापरवाही कहने से इंकार नहीं किया जा सकता है|प्रोजेक्ट डायरेक्टर व पीडी के प्रतिक्रिया से आप समझ सकते है कि मासुम बच्चों के साथ किस तरह से खिलवाड़ हो रही है|कभी भी अप्रिय दूर्घटना घट सकती है|ऐसे में कहीं न कहीं जामताड़ा उपायुक्त को जिला कल्याण विभाग पर ध्यान देने की आवश्यकता है नही तो कभी भी किसी भी दिन इस विद्यालय में अप्रिय दूर्घटना घट सकती है|जिसका जिम्मेवार जिला कल्याण विभाग होगा|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकानपुर हिंसा में खुलासा : पत्थरबाजों के लिए 1 हजार रुपए, बम-गोली चलाने वालों के लिए 5 हजार रेट था तय
    Next Article मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निजी सहायक पीए के निधन को अपूरणीय क्षति बताया, परिजनों के प्रति जताया गहरी संवेदनाएं

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.