₹1.30 लाख की रिश्वत लेते PSI रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB ने बोरिवली थाने में दबोचा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुंबई: बोरिवली पुलिस थाने में तैनात 31 वर्षीय PSI ज्ञानेश्वर पराडे को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ₹1.30 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एक 65 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी दो बहनों के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी से राहत और जांच में मदद के नाम पर PSI ने ₹1.50 लाख की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा ₹1.30 लाख में तय हुआ।
बुजुर्ग ने ACB में शिकायत दर्ज कराई। 30 सितंबर को सत्यापन के बाद 5 अक्टूबर को जाल बिछाया गया। जैसे ही पराडे ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, ACB टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया और घर की तलाशी भी ली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ACB ने लोगों से रिश्वत मांगने पर शिकायत करने की अपील की है।

