भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
वाराणसी :- पांडेयपुर स्थित सिंधी कॉलोनी के भगवान झूलेलाल मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ | कार्यक्रम में सिंधी समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की | बताया गया कि यह मंदिर पूरे सिंधी समाज की आस्था का केंद्र है पूर्व में रोड चौड़ीकरण के कारण मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया | नव निर्मित मंदिर का उद्घाटन 10 मई 2026 को शिव शक्ति आश्रम,लखनऊ के पीठाधीश्वर पूज्य श्री मोहनलाल जी के करकमलों द्वारा किया गया था | मंदिर में पूज्य भगवान झूलेलाल जी की भव्य झांकी स्थापित की गई है इसके अतिरिक्त पूज्य गुरु ग्रंथ साहिब,श्री राम दरबार, हनुमान जी,दुर्गा माता एवं राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की भी विधिवत स्थापना की गई है |
कार्यक्रम में रवि धावड़ी,दिलीप लोकवाणी,हरी लाल रजवानी,परमानंद, बद्री प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे | आयोजन में पूज्य सिंधी पंचायत पांडेयपुर के मुखिया भवन दास आहूजा की विशेष भूमिका रही साथ ही पवन गुरनानी के सहयोग से इस मंदिर को बनाने में पूरा योगदान रहा ||

