नीट पेपर लीक के विरोध में 21 मई को कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय तक मार्च
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में पूर्वी Singhभूम जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक में नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और एक परीक्षार्थी की आत्महत्या पर गहरा दुख एवं आक्रोश व्यक्त किया गया।
निर्णय लिया गया कि 21 मई को सुबह 10 बजे आमबागान मैदान, साकची से उपायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा जाएगा। बैठक के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि दी।

