Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बसंत मित्तल, दिल्ली में हुआ शपथ ग्रहण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बसंत मित्तल, दिल्ली में हुआ शपथ ग्रहण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 18, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बसंत मित्तल, दिल्ली में हुआ शपथ ग्रहण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में सोमवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें रांची के बसंत मित्तल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पदभार ग्रहण किया। बसंत मित्तल ने हाल ही में हुए चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग को पराजित किया था।

    समारोह का शुभारंभ स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई टीम को संगठन, सनातन और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संजय सेठ, हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल तथा राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. एस.एस. अग्रवाल सहित देशभर के समाजसेवी, उद्योगपति और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    जमशेदपुर से पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, महासचिव मंटू अग्रवाल, संरक्षक ओम प्रकाश रिंगसिया, सन्नी संघी और दीपक पारीक ने समारोह में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1975 में स्थापित इस संगठन के देशभर में तीन लाख से अधिक सदस्य हैं।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बसंत मित्तल दिल्ली में हुआ शपथ ग्रहण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंटर रोटरैक्ट क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन 
    Next Article नीट पेपर लीक के विरोध में 21 मई को कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय तक मार्च

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026

    15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

    July 4, 2026

    सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

    सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.