Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम् का मुद्दा उठा रही है : के सी वेणुगोपाल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम् का मुद्दा उठा रही है : के सी वेणुगोपाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    वंदे मातरम् का मुद्दा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वंदे मातरम् का मुद्दा पर कांग्रेस का स्पष्ट रुख

    भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम् का मुद्दा उठा रही है : वेणुगोपाल

    कोल्लम (केरल), 16 अगस्त (भाषा) कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर नयी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण का गायन संचार का मामला था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका इस्तेमाल असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है।

    वह यहां करूणागप्पली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

    कांग्रेस की आपत्ति और ऐतिहासिक तथ्य

    कांग्रेस की आपत्ति के बावजूद पार्टी मुख्यालय में वंदे मातरम् का पूरा संस्करण गाए जाने के बारे में पूछे जाने पर अलाप्पुझा के सांसद वेणुगोपाल ने कहा कि यह ‘कोई मुद्दा नहीं है’, दरअसल यह ‘संचार का मामला’ है।

    उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले पर कांग्रेस पार्टी का रुख साफ है। महात्मा गांधी से परामर्श के बाद वंदे मातरम को अपनाया गया था और इस प्रक्रिया में पंडित जवाहरलाल नेहरू और रबींद्रनाथ टैगोर भी शामिल थे।’’

    भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप

    वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटने के मकसद से वंदे मातरम् का मुद्दा उठा रही है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘हम वंदे मातरम का सम्मान करने वाले लोग हैं। हम राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का भी उतना ही सम्मान करते हैं। अगर वे (भाजपा एवं सरकार के लोग) देश के सम्मान की बात कर रहे हैं, तो सबसे पहले उनसे अरुणाचल प्रदेश में ज़मीन वापस लेने के लिए कहिए। 56 इंच के सीने वाले व्यक्ति के तमाम दावों के बावजूद हमारी अपनी ज़मीन छीनी जा रही है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला जाता। यही असली विवाद है।’’

    असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास

    वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा देश के सामने मौजूद असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

    उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा के लोग) असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश के विद्यार्थियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल करते हैं। वे नहीं चाहते कि अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर चर्चा हो। हम इस मकसद से खड़े किए गए किसी भी विवाद में फंसने वाले नहीं हैं।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि असली मुद्दों को दरकिनार करने तथा लोगों को सांप्रदायिकता और जातिवाद से भड़की भावनाओं की ओर ले जाने की जान-बूझकर कोशिश की गई।

    केरल कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल

    कांग्रेस की केरल इकाई में फेरबदल के विषय पर वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी इस पर शीघ्र निर्णय लेगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि वर्तमान केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ, जो एक मंत्री भी हैं, इस पद से मुक्त होना चाहते हैं। लेकिन वह वर्तमान केपीसीसी अध्यक्ष बने हुए हैं। पार्टी फैसला लेगी।’’

    हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद कई पदाधिकारियों के विधायक चुने जाने या मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद कांग्रेस केपीसीसी में फेरबदल पर विचार कर रही है।

    अधिक जानकारी के लिए PIB India देखें।

    के सी वेणुगोपाल वंदे मातरम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिमागी नक्सली की बहस से आगे: युवाओं की स्वतंत्र चेतना और विकसित भारत का सपना
    Next Article अमित शाह ने वाजपेयी को बताया ‘अजातशत्रु’, कहा- सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया

    Related Posts

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    September 16, 2026

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    September 16, 2026

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

    नेहा बोरा के अमर्यादित बयान पर रत्नाकर सिंह ने की कार्रवाई की मांग

    राजशेखर व्यास: संस्मरण साहित्य के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर और उनका विराट योगदान

    क्या रूस-यूक्रेन युद्ध थमने की राह खुल रही है?

    मदद का हाथ बढ़ाने की हिम्मत खो चुके हैं हम! संदीप साळवे की मौत ने साबित कर दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.