Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह ने वाजपेयी को बताया ‘अजातशत्रु’, कहा- सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अमित शाह ने वाजपेयी को बताया ‘अजातशत्रु’, कहा- सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अजातशत्रु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर, 16 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ‘अजातशत्रु’ बताते हुए रविवार को कहा कि उनका कोई दुश्मन नहीं था और उन्होंने (वाजपेयी) अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

    अमित शाह ने वाजपेयी को बताया ‘अजातशत्रु’

    शाह ने कहा कि वाजपेयी विपक्ष में रहने के दौरान भी और सत्ता में रहते हुए भी अपनी विचारधारा को लेकर प्रतिबद्ध रहे।

    शाह ने चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    वाजपेयी के सिद्धांत और संघर्ष

    उन्होंने कहा, ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी 40 साल तक विपक्ष में रहे, लेकिन उनकी विचारधारा हमेशा सर्वोपरि रही। उन्होंने अपना जीवन अपने सिद्धांतों के अनुसार जिया।’’

    शाह ने कहा कि वाजपेयी जेल गए, लाठियां खाईं और कांग्रेस के अत्याचार सहे, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

    प्रधानमंत्री के रूप में बड़े फैसले

    उन्होंने कहा कि वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तो वह देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे और उन्होंने कई बड़े फैसले लिए।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘दुनिया के दबाव के बावजूद उन्होंने पोखरण परीक्षण के जरिए भारत को परमाणु शक्ति बनाया।’’

    बुनियादी ढांचे और जनजातीय कल्याण

    उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने हर गांव को सड़कों से जोड़ने के लिए भी काम किया।

    शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना शुरू की, राष्ट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क का विस्तार किया और अपने कार्यकाल में कई अन्य पहल कीं।

    उन्होंने वाजपेयी को जनजातीय विकास के लिए अलग मंत्रालय स्थापित करने का श्रेय भी दिया। शाह ने कहा कि इससे पहले जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए कोई अलग मंत्रालय नहीं था।

    मोदी सरकार ने पूरा किया वाजपेयी का सपना

    शाह ने कहा, ‘‘अटल जी ने जो शुरुआत की थी, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है।’’

    उन्होंने यह बात जनजातीय कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के संदर्भ में कही।

    उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना इस दिशा में हुई प्रगति का प्रमाण है।

    ‘अजातशत्रु’ वाजपेयी की विरासत

    शाह ने कहा, ‘‘न तो उन्होंने (वाजपेयी) सत्ता में रहते हुए अपने सिद्धांत छोड़े और न ही विपक्ष में रहते हुए। इसलिए उन्हें ‘अजातशत्रु’ कहा जाता है-एक ऐसे महान व्यक्ति के रूप में, जिसका कोई दुश्मन नहीं था।’’

    अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी अमित शाह परमाणु परीक्षण भारतीय राजनीति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम् का मुद्दा उठा रही है : के सी वेणुगोपाल
    Next Article मानसून सत्र की विफलता: संसदीय मर्यादाओं का क्षरण कब तक?

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.