Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सरकार की नीतियों पर भाजपा का हमला, तुहिन सिन्हा ने उठाए कई सवाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां

    झारखंड सरकार की नीतियों पर भाजपा का हमला, तुहिन सिन्हा ने उठाए कई सवाल

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सरकार की नीतियों पर भाजपा का हमला, तुहिन सिन्हा ने उठाए कई सवाल

    आर्थिक नीति, कानून-व्यवस्था, जेएसएससी परीक्षा और आधारभूत संरचना को लेकर सरकार को घेरा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने शुक्रवार को जमशेदपुर में झारखंड सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आर्थिक, प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा। महानगर भाजपा कार्यालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कल्याणकारी योजनाओं पर अधिक जोर दे रही है, जबकि आधारभूत संरचना और पूंजीगत निवेश पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    एमएमडीआर एक्ट से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि खनन से मिलने वाले अतिरिक्त राजस्व का जनहित में उपयोग जरूरी है, लेकिन राज्य के दीर्घकालिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश भी होना चाहिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताते हुए राज्य में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

    जेएसएससी परीक्षा विवाद का उल्लेख करते हुए सिन्हा ने कथित अनियमितताओं की जांच की मांग कर रहे छात्रों के आंदोलन और सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर अपनी पार्टी का पक्ष रखा।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की अंत्योदय नीति, डीबीटी और डिजिटल व्यवस्था का उल्लेख करते हुए पारदर्शी शासन, मजबूत आधारभूत संरचना और प्रभावी कानून-व्यवस्था को विकास के लिए जरूरी बताया। इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारिश के बीच भी SIR शिविरों में पहुंचे नागरिक, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका
    Next Article जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए

    Related Posts

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    September 25, 2026

    नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश

    September 25, 2026

    जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश

    जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए

    झारखंड सरकार की नीतियों पर भाजपा का हमला, तुहिन सिन्हा ने उठाए कई सवाल

    बारिश के बीच भी SIR शिविरों में पहुंचे नागरिक, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर की रफ्तार थमी, सड़क पर जलजमाव से लग रहा जाम

    भारी बारिश की आशंका पर 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    गोलमुरी केनरा बैंक डकैती की जांच तेज, 20 सदस्यीय एसआईटी गठित आईजी-डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पांच अपराधियों पर इनाम की घोषणा

    जमशेदपुर बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, वाहन हटाने को लेकर विवाद में युवक पर हमला, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.