Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चतरा चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए

     

     

    नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। आयोजकों ने यह जानकारी दी।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।

    अधिकारी ने कहा, “कोई आवेदन जमा नहीं किया गया था और न ही कोई अनुमति ली गई थी। उन्हें मौके से हटाया जा रहा है।”

    प्रदर्शन का आयोजन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की दिल्ली इकाई और अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने “ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो” के नारे लगाए और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के कामकाज में कई खामियां एवं विसंगतियां हैं।

    आयोजकों ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और ‘आइसा’ की अध्यक्ष नेहा समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आइसा ने बताया कि पुलिस बाद में नेहा को कंझावला थाने ले गई।

    थाने से जारी एक वीडियो संदेश में नेहा ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग से जवाबदेही मांगने पर पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

    नेहा ने कहा, “संविधान हमें लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार देता है और हम जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने गए थे। भले ही आज हमें हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन हम कल फिर आएंगे, परसों फिर आएंगे। देश की सड़कों पर तब तक आंदोलन होगा जब तक कि कुमार को जेल नहीं भेजा जाता, एसआईआर की प्रक्रिया नहीं रोकी जाती और जिन मतदाताओं के नाम अवैध व असंवैधानिक रूप से हटाए गए हैं, उनके वोट देने का अधिकार बहाल नहीं कर दिया जाता।”

    दीपांकर भट्टाचार्य ने एक अलग बयान जारी कर आरोप लगाया कि हिरासत में लेते वक्त पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से धक्का-मुक्की की। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदर्शन स्थल पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नाम क्यों नहीं लिखे थे।

    भट्टाचार्य ने कहा, “ज्ञानेश को वोटों की चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है। अब जब उनके इस्तीफे की मांग उठ रही है, तो उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाने वाले मोदी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) और शाह (गृह मंत्री अमित शाह) ने प्रदर्शन को दबाने के लिए दिल्ली पुलिस को आगे कर दिया है। सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है।”

    इस विरोध-प्रदर्शन में कई कार्यकर्ताओं और सार्वजनिक हस्तियों ने हिस्सा लिया।

    आयोजकों के अनुसार, ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक हालिया खबर के बाद आइसा की दिल्ली इकाई द्वारा यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।

    आयोजकों ने हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग की और कहा कि वे चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने के लिए अपनी आवाज आगे भी उठाते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार की नीतियों पर भाजपा का हमला, तुहिन सिन्हा ने उठाए कई सवाल
    Next Article नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश

    Related Posts

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    September 25, 2026

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    September 25, 2026

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश

    जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए

    झारखंड सरकार की नीतियों पर भाजपा का हमला, तुहिन सिन्हा ने उठाए कई सवाल

    बारिश के बीच भी SIR शिविरों में पहुंचे नागरिक, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर की रफ्तार थमी, सड़क पर जलजमाव से लग रहा जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.