शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। कुछ ही देर में दोनों ओर से धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है…
Author: Sumi Bangabash
मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका राष्ट्र संवाद संवाददाता दुमका: दुमका प्रखंड अंतर्गत शहरघाटी पंचायत के केसियाबहाल क्षेत्र स्थित मौजा खिजुरिया में मायुराक्षी नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पोस्ट बास्किचोर्क एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में दिन-रात बालू का अवैध उठाव जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बालू माफिया प्रतिदिन लगभग 50 से 60 ट्रैक्टर बालू नदी से निकालकर विभिन्न क्षेत्रों में भेज रहे हैं। इससे सरकार को भारी राजस्व क्षति हो रही…
आदित्यपुर में बुलडोजर एक्शन पर बवाल: बिना नोटिस उजाड़ी गईं दशकों पुरानी फुटपाथी दुकानें राष्ट्र संवाद संवादाता सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एस टाईप चौक पर करीब पांच दशक से बसे अवैध फुटपाथी दुकानों को रविवार को चिलचिलाती दुपहरिया में बगैर किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर से ढाह दिया गया. यह कार्रवाई न तो जिला प्रशासन की ओर से की गई न नगर निगम द्वारा. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर किसके इशारे पर दर्जनों दुकानों को उजाड़ा गया. लोग दबी जुबान से इसके पीछे समाज के ठेकेदार शम्भुनाथ सिंह का हाथ होने का आरोप…
जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 साइबर ठग गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवादाता जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया और 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से रकम उड़ा लेते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा खुद को बैंक का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल किया जाता था। इसके…
एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के राजेंन्द्र विद्यालय में एक पिता ने फीस नहीं भर पाने की मजबूरी में अपने गरीब बेटे के भविष्य की चिंता में आत्महत्या कर ली। यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर गंभीर सवाल है जो शिक्षा को अधिकार की जगह व्यापार बना रही है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार आज भी फीस, किताब, यूनिफार्म और अन्य खचों के बोझ तले दबे हैं। शिक्षा नीति चाहे जो कहे, जमीनी हकीकत यही है कि आर्थिक तंगी बच्चों के सपनों को कुचल रही है। सरकार और विद्यालय…
पायल कुमारी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा राष्ट्र संवाद संवादाता गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में हुई पायल कुमारी हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस संवेदनशील मामले को लेकर राज्य सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। रविवार को सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मृतका पायल कुमारी के परिजनों से मिलने सिरसिया पहुंचे और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा भी उनके साथ मौजूद रहीं। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले अर्जुन मुंडा, झारखंड के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर अमित शाह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान झारखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा हुई। अर्जुन मुंडा ने बताया कि अमित शाह ने चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप…
जामताड़ा सदर अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत राष्ट्र संवाद संवादाता जामताड़ा। जामताड़ा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही गांव निवासी पांच माह की गर्भवती आदिवासी महिला प्रीति हांसदा को शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक ब्लीडिंग होने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने अस्पताल में पर्ची कटवाकर भर्ती कराया और बेड भी मिल गया, लेकिन पूरी रात कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि रातभर अस्पताल में एक भी महिला डॉक्टर मौजूद…
करनडीह फाटक के समीप नाली एवं कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवादाता उत्तरी करनडीह पंचायत अन्तर्गत करनडीह फाटक के समीप दुर्गा मंडप से मंडल चिकन दुकान तक कल्वर्ट सहित नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक एवं मुखिया सिनी सोरेन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर समाजसेवी मानिक मलिक ने कहा कि “जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जाएंगे।…
पर्यावरण और मानसिक प्रदूषण एक-दूसरे के पूरक संकट : आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आनंद मार्ग प्रचारक संघ पूर्वी सिंहभूम जिला से हजारों आनंद मार्गी पुरुलिया जिले के आनंद नगर में आयोजित तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन में भाग ले रहे हैं। आनंद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में “प्रदूषण और मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर संबोधित करते हुए आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण और मानसिक प्रदूषण आज मानव सभ्यता के सामने दो बड़े परस्पर जुड़े संकट हैं। उन्होंने कहा कि लोभ, भय, क्रोध, घृणा और स्वार्थ जैसी…
