Author: Sumi Bangabash

सिदगोड़ा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर फिर उठे सवाल, गरीब कारीगर को जेल भेजने का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बारीडीह बस्ती निवासी राजकुमार प्रसाद वर्मा और उनके परिवार ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि एक चोरी के मामले में वास्तविक दोषियों को बचाकर गरीब कारीगर को फंसाया गया और पैसे के लेनदेन के बाद उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, राजकुमार प्रसाद वर्मा साकची स्थित महालक्ष्मी…

Read More

न्यायालय के आदेश पर भी बिस्टुपुर पुलिस नहीं दर्ज कर रही प्राथमिकी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अब आलम यह है कि कोर्ट का आदेश भी न्यायालय में शिकायत वाद- करने के बाद दिनांक 13, 4,26 को माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा धारा 175( 4) बीएनएनएस 23 के अंतर्गत आदेश जारी दिनांक 28 4 2026 को प्राप्त आदेश बिष्टुपुर पुलिस के लिए मायने नहीं रखता है। जिसकी शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को दिनांक 15 5 2026 को लिखित शिकायत की गई है घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की, एसएसपी के आदेश की भी अनदेखी की गई तो…

Read More

बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप में ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने निभाई अपनी भूमिका राष्ट्र संवाद संवाददाता वन विभाग, गीता थिएटर एवं संपूर्ण आश्रय संस्था द्वारा आयोजित समर कैंप में उनके आमंत्रण पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने भी समर कैंप के बच्चों के बीच अपना समय दिया। इस में प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय, प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल, जिला महिला आयाम सह प्रमुख विजयलक्ष्मी ईनुमूर्ति एवं कदमा मोहल्ला संयोजिका मीरा गुप्ता जी की उपस्थिति रही। इस कैंप में लगभग 150 से 200 बच्चे शामिल हैं। बच्चों से बात करते हुए रूबी लाल जी ने बताया कि “कैसे…

Read More

लायंस क्लब फेमिना की सराहनीय पहल: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे कपड़े के थैले  राष्ट्र संवाद संवादाता  *जमशेदपुर 22 मई :* शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस सराहनीय पहल के तहत क्लब की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की टीम ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। क्लब की ओर से सब्जी विक्रेताओं, रोडसाइड वेंडर्स और…

Read More

मानगो में 24 मई को निशुल्क हार्ट चेकअप कैंप जमशेदपुर   शहर के प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजी डॉ पार्थो पी चौधरी (हार्ट केयर) की ओर से 24 मई को मानगो में हार्ट चेक चेक अप कैंप आयोजित किया जाएगा। हार्ट कैंप मानगो रोड नंबर 17 स्थित आकाश हाइट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। कार्डियोलॉजी चिकित्सा डॉ पार्थो पी चौधरी द्वारा मरीजों की जांच, परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश ने बताया कि ECG जांच निशुल्क रहेगा, हृदय रोग से संबंधित मरीजों के लिए या महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Read More

जमशेदपुर: दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ ‘प्रोजेक्ट स्माइल’ जॉब फेयर, 30 कंपनियां दे रही रोजगार के अवसर  राष्ट्र संवाद संवादाता  जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स और यंग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में चैंबर ऑफ कॉमर्स में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष जॉब फेयर का आयोजन किया गया। ‘प्रोजेक्ट स्माइल’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके जीवन में खुशियां लाना है। इस जॉब फेयर में शहर की करीब 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें टाटा और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने दिव्यांग…

Read More

झारखंड में हीटवेव अलर्ट: सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था के सख्त निर्देश राष्ट्र संवाद संवादाता झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों को निर्देश दिया जाता है कि अपने कार्यालयों के बाहर, एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को राहत मिल सके। साथ ही सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि जहाँ कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहाँ तत्काल टैंकरों…

Read More

टाटानगर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पैसे मांगने का आरोप, विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुंचे  राष्ट्र संवाद संवादाता  *जनगणना कार्य में जा रहे बुजुर्ग शिक्षक और युवक को रोककर मांगे गये 10 हजार रुपये, डीएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन* *हेलमेट और कागजात रहने के बावजूद रोके गये बाइक सवार, पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ दिखे लोग* जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन स्थित चाईबासा स्टैंड के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर बाइक सवार बुजुर्ग और उनके बेटे से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार कोवाली निवासी चंदन सरदार…

Read More

प्रदेश सह प्रभारी ने पंचायत कमिटी, BLA-2 का गठन पूर्ण करने का आह्वान किया – भूपेंद्र मरावी जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी पूर्व विधायक का प्रोटोकॉल स्वागत शनिवार को सुबह 10 बजे जमशेदपुर परिसदन में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में की गई। श्री भूपेंद्र मरावी जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी हैं और मध्य प्रदेश के शहपुरा वि. स. से पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिला पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया, प्रभारी…

Read More

गिरिडीह सदर अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जब बेंगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के शौचालय में नवजात को जन्म दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग शुक्रवार को स्कूल से वह घर लौटी थी। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसने अपने परिजनों से कमर दर्द की शिकायत की। परिजनों ने सामान्य परेशानी समझते हुए उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान…

Read More