सरायकेला जिले मे उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध सतत राष्ट्र संवाद संवादाता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम सिनी क्षेत्र के समीप अवस्थित शीतल छाया, मां संध्या सहित आसपास के 5 से 6 ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम द्वारा प्रतिष्ठानों में आवश्यक जांच करते हुए संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों एवं फैमिली रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार से शराब का…
Author: Sumi Bangabash
चौका में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार हाइवा, चालक और खलासी की मौके पर मौत राष्ट्र संवाद संवादाता सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। जब तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। चौक थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया किट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान हाइवा (संख्या JH05AN4390) तेज गति से पीछे से आई और सीधे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा…
जमशेदपुर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, MGM रेफर जमशेदपुर के गोल पहाड़ी काली मंदिर निवासी संदीप कुमार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से साकची मंडी फल लेने जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन महुआ गली के पास एक सिल्वर रंग की Hyundai i10 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल Sadar Hospital पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए MGM Hospital रेफर कर दिया।…
चमकता आईना के प्रकाशक विनय शुक्ला की माता का निधन, कल निकलेगी अंतिम यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : “चमकता आईना” के प्रकाशक विनय शुक्ला की माता श्रीमती फूल सुन्दर देवी का 21 मई 2026 को जमशेदपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से Tata Main Hospital में उपचाररत थीं। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों ने बताया कि दिवंगत श्रीमती फूल सुन्दर देवी की अंतिम यात्रा आज 23 मई को सुबह 8:30 बजे उनके आवास 265, पद्मा रोड, 10 नंबर बस्ती, सिदगोड़ा से स्वर्णरेखा…
आजादी के बाद पहली बार डुमरिया के खैरबनी और बाकड़ाकोचा गांव में पहुंचेगी बिजली, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवादाता सुदूरवर्ती गांवों में पहली बार हो रहा विद्युतीकरण, ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार* जमशेदपुर : पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती खैरबनी गांव के बानागोड़ा तथा पलाशबनी पंचायत के बाकड़ाकोचा गांव के राहड़गोड़ा टोला में विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। बताते चले कि झारखंड सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना’ और ‘एमयूजेआई’ के तहत ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में पहली…
जमशेदपुर: भीषण गर्मी में दो हिस्सों में बंटता बचपन, स्विमिंग पूल की ठंडक और स्वर्णरेखा की जोखिम भरी डुबकी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में लगातार बढ़ती गर्मी ने बच्चों के बीच सामाजिक असमानता की एक तस्वीर साफ कर दी है। एक ओर शहर के लग्जरी स्विमिंग पूल, क्लब और वाटर पार्क बच्चों की चहल-पहल से गुलजार हैं, तो दूसरी ओर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे राहत पाने के लिए स्वर्णरेखा नदी, नहरों और असुरक्षित तालाबों का सहारा लेने को मजबूर हैं। शहर के बड़े क्लबों और निजी स्विमिंग पूलों में जहां आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षित लाइफगार्ड और मनोरंजन की…
राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस पर साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : साकची स्थित राजीव गांधी चौक पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेसी नेता अमर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में भी मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजीव गांधी के कार्यकाल और…
पूर्वी सिंहभूम जिले में शुरू होगी सोलर क्रांति, 10 करोड़ की लागत से 7 मेगावाट का पावर प्लांट बनेगा राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड के दूसरे सोलर सिटी के रूप में अपनी पहचान बनाने जा रहा है. जिले के चाकुलिया प्रखंड में सोलर सिटी स्थापित होगा. इसे ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. चाकुलिया के पूर्णापानी में 7 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगी. इससे न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार होगा बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट…
जमशेदपुर में नदी और पहाड़ संरक्षण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, वी. गोपाला गोवड़ा और राजेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन जमशेदपुर : शहर के Motilal Nehru Public School के ऑडिटोरियम में शुक्रवार से नदी और पर्वत संरक्षण पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश V. Gopala Gowda और जलपुरुष Rajendra Singh ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर Saryu Roy, प्रख्यात पर्यावरणविद Dinesh Mishra, डॉ. गोपाल शर्मा, बी. सत्यनारायणा, बिभूति देबबर्मा, अरुण कुमार शुक्ला, Yugantar Bharati के अध्यक्ष अंशुल शरण, भारतीय वन सेवा के अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी…
जहानाबाद, जहानाबाद जिले में भी बीते देर रात पुलिस ने अपराधी रावण का किया हाफ एनकाउंटर। राष्ट्र संवाद संवाददाता जहानाबाद में 21 मई की देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है. दो दिन पहले जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र में दीपक कुमार नाम के युवक की हत्या कर दी गयी थी, उसी की हत्या में गिरफ्तार बिक्कू सिंह उर्फ रावण को लेकर पुलिस इस कांड में प्रयोग में लाये गये हथियार को बरामद करने घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के निकट नहर किनारे पहुंची थी, इसी दौरान अपराधी रावण ने उसी हथियार से पुलिस पर…
