राजीव रंजन के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू, 25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के दूरस्थ और जनजातीय बहुल गांवों में चलाया जा रहा है। उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि यह अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय और झारखंड सरकार के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पीवीटीजी परिवारों…
Author: Sumi Bangabash
बोकारो: बारवाघाट में दामोदर नदी में डूबे 2 छात्र, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी तलाश के दौरान हाथापाई, परिजनों का हंगामा बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के बारवाघाट में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दामोदर नदी में नहाने गए Mid Point Public School के 2 छात्र डूब गए। एक छात्र विष्णु का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे छात्र सन्नी की तलाश जारी है। घटना के बाद पिकनिक स्पॉट बारवाघाट पर मातम छा गया। बोकारो जनरल अस्पताल में डॉक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि समय पर पुलिस और…
जमशेदपुर बकरीद को लेकर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा ने की, जबकि इस दौरान एएसपी ऋषभ द्विवेदी भी मौजूद रहे। बैठक में मानगो थाना शांति समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया और पर्व के दौरान क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों से…
पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 101.73 रुपये पहुंचा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार 19 मई से पेट्रोल और डीजल औसतन 90-90 पैसे प्रति लीटर महंगे हो गए हैं। इससे पहले 15 मई को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस तरह महज पांच दिनों के भीतर ईंधन के दाम दूसरी बार बढ़े हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है। नई कीमत लागू…
बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक चलती हाईवा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग वाहन संख्या जेएच02एएक्स 2778 में लगी, जो बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर आ रहा था। राष्ट्र संवाद संवाददाता बताया जा रहा है कि हुरलुंग पुल के समीप पहुंचते ही वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं आग की लपटों में बदल गया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वाहन चालक दिलीप गोप ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए हाईवा को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और बाहर…
बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मोड़ गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्र संवाद संवाददाता पुलिस ने इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फुसरो मेन रोड, थाना बेरमो का रहने वाला बताया जा रहा है। दरअसल 17 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे राम मंदिर मोड़ के पास एक चाय दुकान पर जयराम प्रसाद को गोली मार दी गई थी। घटना के बाद घायल को तत्काल बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। मामले की गंभीरता को…
पतरातू थाना क्षेत्र से चोरी हुई टाटा 709 टर्बो लोहरदगा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तलाटांड से 13 मई को चोरी हुई टाटा 709 टर्बो वाहन को पुलिस ने लोहरदगा से बरामद कर लिया है। मामले में लोहरदगा के ईदगाह मोहल्ला निवासी कासिम अंसारी (58) को गिरफ्तार किया गया है।एसडीपीओ पतरातू राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सौंदा ‘डी’ निवासी शुभम कुमार यादव का टर्बो ट्रक तालाटांड़ से चोरी हो गया था। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान गुप्त सूचना के…
सीसीएल का केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी लापरवाही और लचर इंतजाम ने ली मासूम की जान! राष्ट्र संवाद संवाददाता किसी घर का चिराग अगर इलाज़ न मिलने या इंतजाम न होने या फिर लापरवाही के चलते अपनी सांसे छोड़ दें तो सोचिये क्या हाल उस परिवार का होगा. क्या गुजरती होंगी और क्या जिंदगी भर का जख्म दें दिया गया होगा. इस पीड़ा क़ो तो सहन नहीं किया जा सकता और न ही उस न भूलने वाले मंजर और गम क़ो ही भुलाया जा सकता हैं. ऐसी ही तस्वीर और वाक्या हुआ, जिसमे एक़ बच्चे की जान चली गई. बोकारो जिला के…
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राष्ट्र संवाद संवाददाता वे भारतीय राजनीति में ईमानदारी, सादगी और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। सेना एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। *सैन्य पृष्ठभूमि: मेजर जनरल से मुख्यमंत्री तक का सफर राजनीति में आने से पहले भुवन चंद्र खंडूरी ने भारतीय सेना में एक लंबा और गौरवशाली समय बिताया। वे मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेना के इसी अनुशासन और समयबद्धता को उन्होंने अपनी राजनीति और मुख्यमंत्री कार्यकाल में भी…
जमशेदपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए कीमती सामान, जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा रोड नंबर-9 स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पी.के. पटनायक का घर पिछले कुछ दिनों से बंद था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर देर रात घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे कीमती…
