हुंडई बाजार में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona को सेल करती है मगर आजकल हुंडई Ioniq 5 का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई की Ioniq 5 को हाल ही में चेन्नई की सड़कों पर स्पॉट किया गया है. ऑल-इलेक्ट्रिक Ioniq 5 को गुरुग्राम में Hyundai के नए मुख्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान भी प्रदर्शित किया गया था. हालांकि कंपनी ने भारत में लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया था और न ही कीमत की जानकारी दी थी. अब यह फोटो टेस्टिंग की नजर आती है और उम्मीद की जा रही…
Author: News Desk
कानपुर. कल 25 नवम्बर गुरूवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ये साफ कर दिया है कि पहले टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर डेब्यू करेंगे. राहुल के चोटिल होने का मिला फायदा रहाणे ने कहा- कानपुर में श्रेयस डेब्यू करने जा रहे हैं. दुर्भाग्य से केएल राहुल चोटिल हैं और वह अगले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इसलिए श्रेयस डेब्यू करेंगे. हालांकि रहाणे ने फिलहाल पहले टेस्ट के…
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के चुनावी राज्य पंजाब के दो दिवसीय दौरे के समापन के एक दिन बाद, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे चुनावी वादों पर सवाल उठाया है. इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी को भी नहीं बख्शा.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा केबल टीवी शुल्क को 100 रुपये प्रति माह करने की घोषणा व्यावहारिक रूप से संभव नहीं थी, क्योंकि ट्राई ने 130 रुपये की दर तय की थी. हालांकि, उन्होंने कहा कि चन्नी का प्रदर्शन पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से…
शिलांग. मेघालय में विपक्षी दल कांग्रेस को लगे एक बड़े झटके में, उसके 17 में से 12 विधायक पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे. कांग्रेस से अलग होने वाले विधायकों में शामिल एच एम शंगप्लियांग ने यह जानकारी दी. ईस्ट खासी हिल्स जिले के मौसीनराम से विधायक शंगप्लियांग ने बुधवार रात को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘मेघालय में कांग्रेस के 17 में से 12 विधायकों ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है. हम पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के नेतृत्व में औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस…
नई दिल्ली. आपका पीएफ का पैसा अब इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट और बॉन्ड में भी लगेगा. ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने सालाना डिपोजिट के 5 फीसदी तक इन निवेश इंस्ट्रूमेंट्स में लगाने की इजाजत दे दी है. बोर्ड की 20 नवंबर की बैठक में इसका फैसला किया गया. श्रम और रोजगार सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि बोर्ड ने हमें वैक्लिपक निवेश फंड्स में निवेश की इजाजत दे दी है. इनमें सरकार समर्थित इंस्ट्रूमेंट्स कैटेगरी जैसे पब्लिक सेक्टर के INVITS शामिल हैं. इससे ईपीएफओ को निवेश के डाइवर्सिफिकेशन का फायदा मिल सकता है.लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें…
हड़िया-दारू निर्माण व बिक्री कार्य से जुड़ी 5 महिलाओं को मिला फूलो-झानो आशीर्वाद योजना का लाभ, कहा- सरकार का धन्यवाद, स्वरोजगार के लिए करेंगे सम्मानजनक काम हड़िया दारू बेचने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई फूलो-झानो आशीर्वाद योजना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण हड़िया दारू बेचने को मजबूर महिलायें अब बिना ब्याज का लोन मिलने से उत्साहित होकर स्वरोजगार के दूसरे साधन अपनाने को तैयार हैं। मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में आयोजित ‘आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में आज…
स्वास्थ्य मंत्री ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को किया सम्मानित, कहा- जिला उपायुक्त की तत्परता एवं उनके कुशल नेतृत्व ने जिले को राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर दिलाया मान-सम्मान कोविड टीकाकरण में राज्यभर में अव्वल रहने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में जिले के दो नगर निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किये जाने पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज उपायुक्त के कार्यालय कक्ष पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इस मौके पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला, उपायुक्त श्री सूरज कुमार के नेतृत्व में कोविड टीकाकरण में पूरे राज्य में प्रथम स्थान…
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में जारी वायु प्रदूषण की समस्या पर बुधवार को सुप्रीम कोर्टने फिर सुनवाई की. इस दौरान दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी है. यह सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण की बेंच कर रही है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रदूषण पहले से कम हुआ है. इस पर सीजेआई ने कहा है कि प्रदूषण तेज हवाओं की वजह से कम हुआ है, ना कि सरकार की ओर से उठाए गए कदमों…
चंडीगढ़. अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मिशन पंजाब कार्यक्रम की लॉन्चिंग करते हुए ऐलान किया कि अगर सत्ता में आए तो उनकी पार्टी पंजाब की 18 वर्ष से ऊपर की हर महिला को प्रति महीने 1000 हजार रुपये देगी. मोगा में केजरीवाल की घोषणा और अन्य पार्टियों द्वारा मुफ्त में सुविधाएं देने से जुड़े ऐलान, मौजूदा सरकार द्वारा सब्सिडी और लुभावनी योजनाओं की घोषणा, पहले से ही कर्ज में डूबे पंजाब में इन दिनों ज्यादा सुनाई दे रही हैं. चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव 2019 के डेटा के मुताबिक पंजाब में…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के बावजूद, किसान संगठन अपने ‘चलो दिल्ली’ के कार्यक्रम पर अड़े हुए हैं. किसानों को 26 नवंबर को आंदोलन के एक साल पूरा होने के मौके पर एकत्रित होने को कहा जा रहा है ताकि 29 नवंबर को संसद की ओर ट्रैक्टर ट्रॉली मार्च में बड़ी संख्या में किसान शामिल हो सकें. इसके लिए लगातार किसानों को दिल्ली की सीमाओं तक पहुंचने की अपील की जा रही है. किसानों का कहना है कि जब तक संसद में इन कानूनों के…
